Search KhabarFast

Press ESC to close

‘भाजपा सरकार ने किस आधार पर इन खेलों के लिए गुजरात को चुना है’ कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी पर बोले दीपेंद्र हुड्डा

‘भाजपा सरकार ने किस आधार पर इन खेलों के लिए गुजरात को चुना है’ कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी पर बोले दीपेंद्र हुड्डा

HARYANA NEWS: हरियाणा के करनालमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 2030 में भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलो के आयोजन को लेकर देशभक्त होने के नाते खुशी व्यक्त की। लेकिन उन्होंने मेजबान राज्य के रूप में गुजरात के चयन किए जाने पर सवाल खड़े किए। दीपेंद्र ने कहा कि मैरिट की बात करने वाली भाजपा सरकार ने किस आधार पर इन खेलों के लिए गुजरात को चुना है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह खेल हरियाणा या राष्ट्रीय राजधानी में होने चाहिए थे। केंद्र सरकार ने खेल बजट के आबंटन में भी हरियाणा के साथ भेदभाव किया है। गुजरात को 600करोड़ ओर हरियाणा को सिर्फ 80करोड़ बजट दिया है जबकि सबसे अधिक पदक हरियाणा के खिलाड़ी जीत कर लाते है।उन्होंने कहा किबास्केटबाल खिलाड़ियों के साथ हुए हादसे पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल खिलाड़ी की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर क्रिमिनल कार्रवाई होनी चाहिए। दीपेंद्र ने पीड़ित खिलाड़ियों के परिजनों को आर्थिक मदद ओर सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग उठाई।

लोकतंत्र में विरोध के तरीके पर चर्चा होनी चाहिए- दीपेंद्र हुड्डा

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम सीएम के पोस्टर पर कालिख लगाने के विषय पर हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध के तरीके पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन जिस तरह से पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया है वो गलत है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast