मयूर विहार में बेकाबू कार ने मचाया कहर, मार्केट में खरीदारी कर रहे लोगों को रौंदा, एक की मौत

मयूर विहार में बेकाबू कार ने मचाया कहर, मार्केट में खरीदारी कर रहे लोगों को रौंदा, एक की मौत

Delhi: बुधवार रातको  दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। तेजी से आई कार ने मार्केट में खरीदारी कर रहे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक मौत हो गई है। कुछ लोग गंभीर रूप से घयाल बताए जा रहे हैं। घयाल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद  मौजूद लोगों ने आक्रोश में आकर गाड़ी के साथ तोड़फोड़ करना शुरू हो गए।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे तेज रफ्तार में कार आई और सड़क पर खरीदारी कर रहे लोगों को रौंद डाला। हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश की गाड़ी दौड़ा दी। लेकिन कुछ लोगों ने कार चालक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, यह पूरा हादसा रात 9:30 बजे का है। इस घटना में 22 साल की एक महिला की मौत हो गई है। मृतका का नाम सीता देवी बताया जा रहा है। हादसे में 7 लोग घायल भी हुए हैं। इन 7 लोगों में से 5 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। बता दें, कार में सवार आरोपी भी घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और का कार्रवाई में जुटी हुई है।

आक्रोश में आए मौजूदा लोग

हादसे के बादमौजूद लोगों ने आक्रोश में आ गए और जमकर हंगामा काटा। इस दौरान चालक को पकड़ लिया और गाड़ी के साथ तोड़फोड़ करना शुरू हो गए। पहले आरोपी को अस्पतालले जाया गया और उसके बाद थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Leave a comment