Search KhabarFast

Press ESC to close

छट गए संकट के बादल...शुरू हुआ IND-W vs SA-W मैच, भारत को मिली बैटिंग

छट गए संकट के बादल...शुरू हुआ IND-W vs SA-W मैच, भारत को मिली बैटिंग

Women World Cup: भारत और साउथ अफ्रीका रविवार, 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में आमने-सामने हैं। बारिश के चलते टॉस 4:30 बजे हुआ। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और भारतीय टीम को बैटिंग का मौका दिया। अब दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी चुकी हैं।
 
कौन से खिलाड़ी हुए मैच में शामिल
 
भारत महिला टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, श्री चरणी, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर और क्रांति गौड़ को शामिल किया गया है। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम से लॉरा वोलवार्ट, नादिन डीक्लर्क, एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, सिनालो जाफ्टा, मारिजाने कैप, एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा मैच खेल रही हैं।
 
भारत को मिला है बेहतरीन मौका
 
कहा ये जा रहा है कि इस महिला वर्ल्ड कप को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद एक नया चैम्पियन मिलने वाला है। भारतीय टीम 2005 और 2017 के बाद फाइनल में पहुंची है। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम का ये पहला फाइनल है। 1998 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2017 के फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को नौ रनों से हराया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: स्पेन से हार के बाद छलके मेसी के आंसू, AFA बोला- 'कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू'

FIFA World Cup 2026: अर्जेटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को सांत्वना दी। रविवार (स्थानीय समय) को न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद मेसी की आंखों में आंसू देखे गए थे। एसोसिएशन ने कहा, "कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू हैं। एक्स्ट्रा टाइम के बाद स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। इसके साथ ही लियोनेल मेसी का खिताब बचाने का अभियान खत्म हो गया और स्पेन (ला रोजा) का शानदार अपराजित अभियान पूरा हुआ, जिसमें उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ एक गोल खाया। हार के बाद अर्जेंटीना के कप्तान भावुक दिखे जब वे अपने साथियों को रनर-अप मेडल लेते हुए देख रहे थे।

Lionel Messi News: मेसी के संन्यास की अटकलों पर हेड कोच का बड़ा बयान, कहा-जब तक चाहें खेलेंगे मेसी

Lionel Messi News: न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि वे "तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे खुद ऐसा करना चाहें" और उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन फ़ुटबॉल खिलाड़ी बताया। हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ की और कहा कि 39 साल के मेसी तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे चाहें। उन्होंने मेसी को अब तक का सबसे महान फुटबॉलर बताया और उनकी सभी उपलब्धियों पर गर्व जाहिर किया।

फीफा विश्व फाइनल मैच में आखिरी बार मैदान पर दिेखेंगे लियोनल मेसी? सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

FIFA World Cup Final:फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मैच से पहले लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के लिए एक बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया है। स्पेन के खिलाफ होने वाले इस बड़े मैच से ठीक पहले, अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने कहा कि उनके लिए जीती हुई ट्रॉफियों से कहीं ज्यादा अपनी टीम के साथियों के साथ बिताया गए समय, साथ का संघर्ष और वे यादगार पल सबसे ज्यादा अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast