Search KhabarFast

Press ESC to close

UK07 Rider अनुराग डोभाल की क्या है पहचान? सलमान खान के शो से मिली थी लोकप्रियता

UK07 Rider अनुराग डोभाल की क्या है पहचान? सलमान खान के शो से मिली थी लोकप्रियता

Youtuber Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर और मोटोव्लॉगर अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 राइडर के नाम से जानते हैं, इन दिनों सुर्खियों में हैं। 7 मार्च को उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी चिंतित नजर आए। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम लाइव के समय अनुराग डोभाल अपनी कार चला रहे थे। उनकी गाड़ी करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान कार आगे जाकर एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा काफी गंभीर था, लेकिन राहत की बात यह रही कि अनुराग की जान बच गई। हालांकि इस दुर्घटना में उन्हें चोटें आई हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

डिप्रेशन से गुजर रहे अनुराग

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अनुराग डोभाल अपने परिवार से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे थे। उन्होंने इस बारे में हाल ही में एक लंबा और भावुक वीडियो भी यूट्यूब पर साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। अनुराग डोभाल उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं और देश के लोकप्रिय मोटो व्लॉगर्स में गिने जाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल “UK07 Rider” पर लगभग 7.97 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। अपने चैनल पर वह बाइक राइडिंग, लाइफस्टाइल और पर्सनल व्लॉग से जुड़े वीडियो शेयर करते हैं। उनकी वीडियो को लाखों लोग देखते हैं।

बिग बॉस 17 में आए थे नजर

अनुराग डोभाल को और ज्यादा पहचान तब मिली जब वह रियलिटी शो बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए। इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह यूट्यूब के जरिए हर महीने लाखों रुपये की कमाई करते हैं। अनुराग डोभाल ने 3 मई 2025 को ऋतिका से शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बताया जाता है कि उनकी शादी इंटरकास्ट थी और शुरुआत में परिवार के कुछ लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। सितंबर 2025 में इस कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी भी साझा की थी।

हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो में अनुराग ने परिवार की ओर से मानसिक दबाव, संपत्ति विवाद और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का जिक्र किया था। उन्होंने इस वीडियो को “आखिरी व्लॉग” भी बताया था और परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। फिलहाल अनुराग डोभाल का इलाज चल रहा है और उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'जहां कभी एंट्री थी बैन, वहां दिखा Diljit Dosanjh के स्टारडम का जलवा, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर दुनिया भर में अपना जलवा दिखाया है। सिंगर शो The Tonight Show Starring Jimmy Fallon का दूसरी बार हिस्सा बने, जिससे उनका ग्लोबल क्रेज और भी बढ़ गया है। इस खास मौके पर दिलजीत ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उनके इस सफर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टैलेंट की कोई सीमा नहीं होती।

'बीवी 40 की हुई तो पति दूसरी शादी...', पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बवाल मचाने वाला बयान; जनता का गुस्सा फूटा

एक पाकिस्तानी हसीना के दिए गए बयान ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पत्नी की उम्र 40 के पार हो जाए तो पुरुष दूसरी शादी कर सकता है। इस बयान के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और आवाम खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है।

रणवीर इलाहाबादिया ने जूही भट्ट संग रिश्ते पर लगाई मुहर, केन्या में मनाया रोमांटिक वेकेशन

फेमस यूट्यूबर और डिजिटल क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast