Search KhabarFast

Press ESC to close

नो-हैंडशेक विवाद पर पाकिस्तानी कप्तानी का बड़ा खुलासा, एशिया कप के दौरान की है घटना

नो-हैंडशेक विवाद पर पाकिस्तानी कप्तानी का बड़ा खुलासा, एशिया कप के दौरान की है घटना

PAK Captain On No Handshake Controversy: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर मुकाबला हमेशा हाइवोल्टेज होता है। दोनों देशों के बीच खेल से ज्यादा भावनाएं भरी रहती है। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से दोनों देशों के बीच रिश्ते सही नहीं है, जिसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिलता है।

पिछले साल जब भी भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हुए हैं, तो दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हैंडशेक नहीं हुआ। अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने एशिया कप 2025 के दौरान हुए नो-हैंडशेक विवाद को लेकर खुलासा किया है।

सलमान अली आग का खुलासा

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि उनकी टीम मैच के बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए उनके ड्रेसिंग रूम तक गई थी लेकिन दरवाजा बंद मिला। गौरतलब है कि एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच नो-हैंडशेक पॉलिसी की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान हैंडशेक हुआ था लेकिन, जब टॉस के लिए जा रहे थे, तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि हाथ नहीं मिलाया जाएगा।  

Also read: केएल राहुल का ऐतिहासिक तूफान, 152 रन की पारी से आईपीएल में बने कई बड़े रिकॉर्ड

सलमान से मैच रेफरी ने क्या कहा

सलमान आगा ने कहा कि उन्हें अलग ले जाकर कहा कि मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाया जाएगा। आगा ने कहा कि मैच हारने के बाद हमारी टीम उनके ड्रेसिंग रूम तक गई लेकिन, दरवाजा बंद था। उन्होंने इस घटना से असहमति जताई और कहा कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए गलत संदेश देता है। जब हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो हमें देखते हैं, फॉलो करते हैं। अगर हम ऐसा करेंगे, तो इसका असर नीचे तक जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वेपिंग विवाद पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, कहा- इन लोगों को जेल भेजना चाहिए

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में लगातार खिलाड़ी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर बीसीसीआई की तरफ गाइडलाइन जारी की गई थी। 8 पन्नों की नई गाइडलाइन में खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजियों सख्त संदेश दिया गया था। लेकिन हाल में खिलाड़ियों के वेपिंग करते हुए सामने आए वीडियो ने हड़कंप मचा दिया।

RCB के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को राहत, सूर्यकुमार यादव खेलेंगे मुकाबला

IPL 2026 के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians आमने-सामने होंगी।

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast