Tulsi Pujan Diwas 2023: तुलसी पूजा दिवस आज, जानें पूजा की विधि, और इसका महत्व

Tulsi Pujan Diwas 2023: तुलसी पूजा दिवस आज, जानें पूजा की विधि, और इसका महत्व

Tulsi Pujan Diwas 2023: सनातन धर्म में तुलसी पूजा का काफी महत्व होता हैं। सनातन  धर्म  में तुलसी को माता के रूप में पूजा जाता है, और ग्रंथों में तुलसी को मां लक्ष्मी के रुप में भी कही गई हैं। इसके साथ ही विष्णु जी का भक्त होने के कारण श्री हरि की प्रिय भी माना जाता है, इसलिए तुलसी को हरिप्रिया भी कहते हैं। इस बार 25 दिसंबर यानी आज क्रिसमस के दिन तुलसी पूजा दिवस मनाया जा रहा हैं। आगर आपके घर में तुलसी है,तो आपको तुलसी पूजन जुड़े नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। आइए जानते है तुलसी पूजा कैसे की जाती हैं।

तुलसी पूजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

आपको बता दें कि,तुलसी दिवस के दिन सवेरे के समय तुलसी की पूजा करते हैं और तुलसी को गंगाजल अर्पित करें। इसके बाद उनको साफ कपड़े पहनाते हैं। माता तुलसी की आराधना के समय तुलसी के पौधे को फल, फूल, मिठाई  चंदन चढ़ाए, साथ ही शालिग्राम भगवान की सही तरीके से आराधना करें। इसके बाद तुलसी और विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें और सबसे आखरी में आरती के साथ पूजा को समाप्त करें।

पूजा करते समय इन बातो को जरुर ख्याल रखे कि विष्णु जी को भोग अर्पित के दौरान मिठाई और फल में तुलसी के पत्ते जरुर डाले। ऐसा नहीं विष्णु जी भोग ग्रहण नहीं करते हैं। साथ ही इस दिन 7 बार तुलसी की परिक्रमा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

आइए जानते है तुलसी पूजन का महत्व

शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि हर दिन तुलसी की पूजा करने से घर में में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। और परिवार मे जो भी दिक्कते होती है। वो सारी दिक्ते दूर हो जाती है। उसके साथ-साथ ही विष्णु जी को तुलसी बहुत ही प्रिय है। ऐसे में हर दिन तुलसी की आराधना करने से विष्णु जी काफी खुश होते हैं। और उनका आशीर्वाद मिलता है। यदि आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर हो जाता है।

Leave a comment