Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 40-60KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD से जानें 07 अगस्त का मौसम

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 40-60KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD से जानें 07 अगस्त का मौसम

07 August Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। जिसे देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश और तेज हवाओ की चेतीवनी जारी की है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि पहाड़ी राज्यों में बादल बरसने के साथ भूस्खलन का अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसके तहत प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने की अपील की हैं। तो चलिए जानते है कि देशभर में कल 07 अगस्त का मौसम कैसा रहेगा?

इन राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में बिजली चमकने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं तका अलर्च जारी किया हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, इस वजह से कई इलाकों में जसभराव की समस्या बनी हुई है। भूस्खलन के कारण मलबा सड़कों पर आ रहा है, जिस वजह से कई रास्ते बंद किए गए हैं।

Also read: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, राजनीति से दूरी रखना का किया ऐलान; कहा – जनता के लिए...

दिल्ली में 07 अगस्त का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात शुरु हुई बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। हालांकि, हवा चल रही है, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से छुटकारा मिला। इस दौरान दिल्ली का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने बताया कि कल के दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश के साथ ये स्थिति 08 अगस्त को भी बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में 07 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाकों को लेकर बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या समेत कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। IMD ने बताया कि 07 तारीख को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD ने बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि लोगों को निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से गुजरना पड़ेगा। इसलिए सतर्कता जरूरी है। IMD ने बताया कि 05 से 08 अगस्त तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा।

हरियाणा में 07 अगस्त का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। ये सिलसिला 08 अगस्त तक जारी रह सकता है। इस दौरान 40 से 60KMPH की रफ्तार से हवा चलेगी।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Jharkhand Student Protest: रांची विधानसभा की ओर छात्रों का मार्च शुरू, शांति बनाए रखने का किया वादा

Jharkhand Student Protest: JPSC JSSC सुधार मंच' से जुड़े नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार सोमवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठा हुए। उन्होंने खास तौर पर डिज़ाइन की गई सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिन पर "स्वयंसेवक" लिखा था। वे झारखंड विधानसभा की ओर 'विधानसभा घेराव' प्रदर्शन के लिए मार्च करने की तैयारी कर रहे थे।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast