
नई दिल्ली: देश में दीपावली का काउनडाउन शुरू हो चुकी है। पूरे देश में इस त्यौहार को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी और धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में लोग घरों की सफाईयों में जुट गए है।
लोगों ने घर को सजाने के लिए नए सामान की खरीददारी भी शुरु कर दी है। ऐसे में दीपावली की तैयारी में लोगों का बहुत पैसा खर्चा हो जाता है। जिससे लोगों को आगे आने वाले दिनों में तंगी भी उठानी पड़ सकती है। वहीं अगर आप कुछ उपाय करके पैसों की तंगी दूर भी कर सकते है, चालिए जानते है, दिवाली के उन उपायों का ।
दिवाली पर पैसे की तंगी का करें उपाय
• दिवाली के दिन मिट्टी या आटे से चौमुखी दीपक बनाएं।
• चारों दीयों को गाय के घी से जलाकर घर के मुख्य द्वार पर रखें।
• दीपक को नागकेसर का फूल अर्पित करें।
• नागकेसर के पांच फूल लेकर उसे एक कपड़े में बांध लें। शुभ मुहूर्त में धन के पास सुरक्षित रखें। इससे कभी आपको पैसों की कमी नहीं होगी।
• दिवाली या अमावस्या के दिन घर में नागकेसर के फूल को छिपा कर रखें।
• दिवाली के दिन नागकेसर का फूल लेकर चांदी के छोटे डिब्बे में रखे।
दिवाली का शुभ मुहूर्त
कार्तिक अमावस्या तिथि शुरू- 24 अक्टूबर 2022, शाम 05.27
कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त- 25 अक्टूबर 2022, शाम 04.18
लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त - रात 07.02 - रात 08.23
लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त - रात 11.46 - प्रात: 12.37
रात्रि मुहूर्त (लाभ) - रात 10:36 - प्रात: 12
Leave a comment