
Tripti Dimri Statement: फिल्म 'एनिमल'फेम एक्ट्रेस त्रिप्ति डिमरी अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस एक विवाद में फंसती नजर आ रही है। एक्ट्रेस पर जयपुर के इवेंट ऑर्गनाइजर्स से फीस लेकर इवेंट अटेंड ना करने का आरोप लगाया है। वहीं, अब एक्ट्रेस ने इस आरोप को मानने से साफ इनकार किया है।
तृप्ति ने दिया जवाब
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपना एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को मानने से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जयपुर में जो भी कार्यक्रम फाइनल किए थे, वो उसका हिस्सा बनी हैं। उन्होंने अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों का पूरा ख्याल रखा। फिल्म से संबंधित सभी निर्धारित कार्यक्रमों और सत्रों में भाग लिया।'
जारी बयान में कहा गया, 'विशेष रूप से उन्होंने अपने प्रचार कर्तव्यों से परे किसी भी व्यक्तिगत उपस्थिति या कार्यक्रम में भाग नहीं लिया या भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध नहीं थी। यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि इन गतिविधियों में उनकी भागीदारी के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या भुगतान स्वीकार नहीं किया गया था।'
क्या है पूरा मामला?
बीते मंगलवार को त्रिप्ति को जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में नारी शक्ति पर FICCI FLO द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेना था। लेकिन वह नहीं आईं। कार्यक्रम आयोजित करने वाली महिला उद्यमियों ने कहा कि इस विशेष कार्यक्रम के लिए एक्ट्रेस को 5.5 लाख रुपये दिए गए थे। जिसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की जा रही है। महिला उद्यमियों का गुस्सा इतना बढ़़ गया कि उन्होंने एक्ट्रेस और उनकी फिल्म का बहिष्कार करने की मांग की है।
Leave a comment