Search KhabarFast

Press ESC to close

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आकर 5 साल की बच्ची की मौत

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आकर 5 साल की बच्ची की मौत

Noida School Bus Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। रोशनपुर गांव में स्कूल से घर लौटी एक 5 साल की बच्ची की स्कूल बस की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे परिजनों में गहरा गुस्सा है। मिली जानकारी के अनुसार, रोशनपुर गांव निवासी अरुण शर्मा की बेटी भूमि पास के एक निजी स्कूल में कक्षा 1 की छात्रा थी। रोज की तरह गुरुवार दोपहर भी वह स्कूल बस से घर लौटी थी। आरोप है कि जब भूमि बस से उतरकर घर की ओर जा रही थी, तभी उसी स्कूल बस ने उसे कुचल दिया।

इलाज के दौरान हुई बच्ची की मौत

हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और गांव में भी शोक का माहौल है। घटना के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने लगया ये आरोप 

परिजनों का आरोप है कि बस में चालक के अलावा कोई हेल्पर मौजूद नहीं था। बच्चों को सुरक्षित उतारने और सड़क पार कराने के लिए कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि अगर बस में हेल्पर होता, तो शायद बच्ची की जान बच सकती थी। मामले में मुनेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी दनकौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल वाहनों के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Also read: जेवर एयरपोर्ट से बदलेगी फरीदाबाद की तस्वीर, रियल एस्टेट का नया हॉटस्पॉट बनने की तैयारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज; BJP की तरफ से 7 नामों की चर्चा; नए चेहरों को भी मौका

Bihar Cabinet Extension:बिहार में सम्राट चौधरी को नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को अमलीजामा देने की तैयारी शुरू हो गई है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

Haryana News: पारिवारिक त्रासदी ने तोड़ा परिवार...पति ने पत्नी और चार बच्चों को दिया जहर, फिर खुद की काटी कलाई

गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।

सुपवा के दीक्षांत समारोह व‘अभिव्यंजना’का पोस्टर लॉन्च, 3 मई को शुरू होगी कला प्रदर्शनी

Convocation Ceremony: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के द्वितीय दीक्षांत समारोह व 11वीं कला प्रदर्शनी ‘अभिव्यंजना’ का शुक्रवार को पोस्टर लॉन्च किया गया। यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलगुरु डॉ अमित आर्य व रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने पोस्टर लॉन्च किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast