
नई दिल्ली : पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है. वहीं भारत में भी कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में 44,281 नए मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले एक दिन में कोरोना के 512 मरीजों की मौत हुई है. साथ ही देश में कोरोना से कुल मौतें 86,36,011 हुई है.
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 86,36,011 पहुंच गई है. वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 80 लाख के पार पहुंच गई है. साथ ही इन 24 घंटो में कोरोना से ठीन होने वाले मरीजों की संख्या 50,326 हो गई है.
वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,593 नए मरीज सामने आए है. दिल्ली मेंकुल मामलों की संख्या 4.59 लाख के पार हो चुकी हैं. वहीं 85 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 7,228 हो गई है.

Leave a comment