Coronavirus Updates : देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 85 लाख 7 हजार के पार, जानें पिछले 24 घंटे में कितने आए नए मामले

Coronavirus Updates :  देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 85 लाख 7 हजार के पार, जानें पिछले 24 घंटे में कितने आए नए मामले

नई दिल्ली पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है. वहीं भारत में भी कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़चा ही जा रहा है. देश में  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45 हजार 674 नए केस सामने आए हैं  और 559 लोगों की मौत हुई है. वहीं देश में अभी 5,12, 665  लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.11 प्रतिशत है.

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 85,07,754 हो गई है, जिनमें से  5 लाख 12 हजार 665 एक्टिव केस हैं और 78,68,968 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके है. साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 26 हजार 121 हो गई है.

वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6953 नए मामले सामने आए हैं.दिल्ली में अब कोरोना के 40258 केस एक्टिव हैं. दिल्ली में पहली बार कोरोना के एक्टिव केस 40 हजार के पार पहुंच गए हैं. इनमें होम आइसोलेशन में 24100 संक्रमित हैं.

देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में शनिवार को 3959 कोरोना के नए मरीज आए है. वहीं 6748 लोग रिकवर हुए और 150 की मौत हुई है. महाराष्ट्र में अब तक 17 लाख 14 हजार 273 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें 99 हजार 151 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 15 लाख 69 हजार 90 लोग ठीक हो चुके हैं.

Leave a comment