Today Weather Update: मार्च के महीने में गर्मी प्रचंड रूप, राजधानी दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें अपने शहर का हाल

Today Weather Update: मार्च के महीने में गर्मी प्रचंड रूप, राजधानी दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें अपने शहर का हाल

Today Weather Update: मार्च के महीने में ही देश में अब गर्मी की एहसास होने लगा है। उत्तर भारत में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र-पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में 1 से दो डिग्री तापमान बढ़ गया है। इन राज्यों में दिन के समय तापमान बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।    

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। IMD ने एक अलर्ट जारी किया है, जिसमें गर्मी की स्थिति के अलावा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का भी जिक्र है। इस विक्षोभ के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। लोगों को सुझाव दिया गया है कि वे गर्मी से बचने के लिए उचित उपाय करें, जैसे पर्याप्त पानी पीना और धूप में ज्यादा देर तक बाहर न रहना।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, पहाड़ी इलाके जैसे गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Leave a comment