
Nitin Nabin - BJP National President: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को निर्विरोध रूप से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने घोषणा की कि नबीन के नाम पर ही एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन प्राप्त था। 45 वर्षीय नबीन भाजपा के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11:30 बजे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
नबीन के पक्ष में कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जो पार्टी में उनके प्रति व्यापक समर्थन को दर्शाते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चली और किसी अन्य उम्मीदवार ने दावेदारी नहीं की। इससे पहले दिसंबर 2025 में उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और अब वे जेपी नड्डा की जगह लेंगे, जिन्होंने 2019 से यह पद संभाला था।
नितिन नबीन नबीन का राजनीतिक सफर
बता दें, नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को बिहार में हुआ। वे पांच बार के विधायक हैं और बिहार सरकार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जिसमें लोक निर्माण विभाग के मंत्री का पद शामिल है। उन्होंने भाजपा की युवा शाखा से अपना करियर शुरू किया और जल्दी ही संगठन में प्रमुख भूमिका निभाने लगे। 2024 में वे छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव प्रभारी बने, और बाद में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए। नबीन को उनकी कड़ी मेहनत, राजनीतिक जिज्ञासा और पार्टी-प्रथम दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, और उनकी उम्र को देखते हुए विशेषज्ञ इसे मिलेनियल लीडरशिप का उदाहरण मानते हैं।
Leave a comment