
नई दिल्ली: हर साल 8 मई को “विश्व रेड क्रॉस दिवस” के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि रेड क्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनेंट के बर्थडे वाले दिन ही इसे मनाया जाता है। वहीं जीन हेनरी ड्यूनेंट के बारे में बात करें तो उनका जन्म 8 मई, 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में हुआ था। उन्हें 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।
आपको बता दें कि जीन ड्यूनेंट ने 1863 में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC)की स्थापना की थी। बाद में सन् 1920 में इसी की एक संस्था भारत में बनी, जिसका नाम 'इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी' रखा गया। दरअसल 1859 में सोल्फेरिनो (इटली) में भयंकर जंग हुई, जिसमें 40 हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई और लाखों घायल हो गए। घायल सैनिकों की दुर्दशा देखकर हेनरी ड्यूनेंट बेहद दुखी हुए। तब हेनरी ड्यूनेंट ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर उन सैनिकों की मदद की। इसके बाद 1863 में उन्होंने एक कमेटी बनाई जिसका नाम इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेडक्रॉस रखा गया। बता दें विश्व रेड क्रॉस दिवस पहली बार 1948 में मनाया गया। हालांकि, इस दिन को ऑफिशियली 1984 से मनाया जा रहा है।
क्या है रेडक्रॉस
रेड क्रॉस एक इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है, जो महामारी, प्राकृतिक आपदा, युद्ध और इमरजेंसी में बिना किसी भेदभाव के लोगों की हेल्प करती है। इस संस्था के गठन का मकसद ही बुरे से बुरे हालात में भी मानवता की सेवा करना है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भी रेडक्रॉस संस्था घायल लोगों और सैनिकों की मदद कर रही है।
कुछ अन्य घटनाएं
1921 – रोमानिया की कम्युनिस्ट पार्टी का निर्माण हुआ था।
1941 – द्वितीय विश्वयुद्ध: जर्मन लूफ़्टवाफ ने नॉटिंघम और डर्बी पर एक बम विस्फोट की शुरुआत की थी.
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध: कोरल सागर की लड़ाई इंपीरियल जापानी नौसेना के विमान वाहक विमान के साथ खत्म हो गई और संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना के विमान वाहक यूएसएस लेक्सिंगटन को डूब गया था।
1926 – प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का जन्म हुआ था।
1916 – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का जन्म हुआ था।
1993 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था।
2013 – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का निधन हुआ था।
Leave a comment