आज का इतिहास: ताजमहल का निर्माण कार्य हुआ था पूरा, तीन सौ लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

आज का इतिहास: ताजमहल का निर्माण कार्य हुआ था पूरा, तीन सौ लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

नई दिल्ली: ताजमहल की सुंदरता का हर कोई दिवाना है और इसको देखना कौन नहीं पसंद करता है। आगरा में संगमर्मर पत्थर से बने ताजमहल से हर कोई भली-भांतिअवगत है। सभी जानते है कि इसे मुगल बादशाह ने अपनी तीसरी पत्नी की याद में बनवाया था, लेकिन क्या आपको पता है इस ताजमहल को बनने में कितना समय लगा था। दरअसलताजमहल के निर्माण में 22 साल लगे थे। जिसका काम सन् 1631 में शुरू हुआ था और आज यानी 9 मई सन् 1653 में पूरा हुआ था।

महल को बनाने के लिए बीस हज़ार मज़दूरों ने काम किया, जिनमें भारत के अलावा फ़ारस और तुर्की के मज़दूर भी थे। कहा जाता है कि सम्राट की पत्नी मुमताज की मरने से पहले इच्छा थी कि वह मकबरा बनवाए। जो उनके जीतेजी तो ये हो नहीं सका, लेकिन मुग़ल सम्राट शाहजहां ने इस मकबरे को अपनी पत्नी मुमताज के मरने के बाद उनकी याद में बनवा दिया।

इसके अलावा नौ मई का दिन एक दुखद घटना का गवाह भी बना  है। बता दें कि 9 मई 1993 में दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत हुई थी। साथ ही आज ही के दिन महाराणा प्रताप का राजस्थान में जन्म हुआ था। वहीं 9 मई यानी आज ही के दिन पूरे देश में उनका जन्मदिन जंयती के रूप में मनाया जाता है।

देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1502: दुनिया के सबसे बड़े खोजी यात्री और नयी दुनिया के खोजकर्ता माने जाने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस ने एशिया का रास्ता तलाश करने के लिए स्पेन के कादिज से अपनी चौथी यात्रा शुरू की।

1689: अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की थी।

1866: महान नेता, समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ था।

1874: बंबई (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई थी।

1946: डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ किया गया था।

1947: वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए फ्रांस ने 50 करोड़ डालर का कर्ज मांगा था और 1944 में स्थापित विश्व बैंक ने उसे इससे आधा अर्थात 25 करोड़ डालर का कर्ज दिया।

1955: पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया।

1960: अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी।

1975: पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गई।

1986: पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन।

2012: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया।

Leave a comment