आज का इतिहास: सिक्किम को बनाया गया था भारत का 22वां राज्य, अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार ली थी प्रधानमंत्री की शपथ

आज का इतिहास:  सिक्किम को बनाया गया था भारत का 22वां राज्य, अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार ली थी प्रधानमंत्री की शपथ

नई दिल्ली: 16 मई का इतिहास कुछ सुनहरे पन्नों पर दर्ज है क्योंकि इस दिन बीजेपी पार्टी पूरे देशभर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। सन् 1996 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 161 सीटें जीतीं और गठबंधन सरकार बनाने का दावा किया। वहीं आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि उनकी सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाई और 13 दिन में ही गिर गई और भारत के इतिहास में अब तक किसी भी प्रधानमंत्री का ये सबसे छोटा कार्यकाल है।

इसी के साथ सन् 1998 में वाजपेयी ने दोबारा प्रधानमंत्री की शपथ ली।लेकिन उनका यह कार्यकाल भी बहुत लंबा नहीं रहा। 13 महीने बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। एक बार फिर मध्यावधि चुनाव हुए। इस बार NDA 303 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सत्ता में आया। बता दें कि जवाहर लाल नेहरू के बाद अटलजी पहले नेता थे जिन्होंने लगातार तीन चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 25 दिसंबर 1924 में जन्मे अटलजी 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राजनीति में आए। 1951 में भारतीय जनसंघ के गठन में भी उनकी अहम भूमिका रही।

इसके अलावा आज ही के दिन हरियाणा की एक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 10 साल की बच्ची को गर्भपात की इजाजत दी थी। बच्ची को 22 हफ्तों का गर्भ था। हैरानी की बात तो यह है कि उस समय के भारतीय कानूनों के मुताबिक 20 हफ्तों से ज्यादा के गर्भपात की इजाजत नहीं थी।साथ ही इसी दिन यानी 16 मई को फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत हुई थी। इसकी शुरुआत करने का उद्देश्य था कि फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभावान कलाकारों को सम्मान मिले।

कैलिफोर्निया की रूजवेल्ट होटल में करीब 250 लोगों की उपस्थिति में इस समारोह का आयोजन हुआ। डायरेक्टर विलियम वेलमेन की फिल्म ‘विंग्स’ ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इस समारोह में कुल 12 कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड दिए गए।बता दें कि शुरुआत में इस अवॉर्ड को ‘एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ के नाम से जाना जाता था। 1939 में इसे बदलकर ऑस्कर कर दिया गया। आज फिल्मी दुनिया में काम करने वाले हर कलाकार के लिए ऑस्कर जीतना एक सपने जैसा है।

देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1960: भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।

2006: न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बने।

2007: निकोलस सरकोजी का फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल शुरू।

2013: अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली।

2014: भाजपा ने आम चुनावों में जीत दर्ज की। NDA को 543 में से 336 सीटें मिलीं। पहली बार भाजपा ने अपने दम पर लोकसभा में बहुमत हासिल किया।

Leave a comment