आज का इतिहास: शाहजहाँ की 13वीं पत्नी का हो गया था निधन, एंटी-कैथोलिक दंगों में करीबन 100 लोगों की हो गई थी मौत

आज का इतिहास: शाहजहाँ की 13वीं पत्नी का हो गया था निधन, एंटी-कैथोलिक दंगों में करीबन 100 लोगों की हो गई थी मौत

नई दिल्ली: हर दिन कोई न कोई  अच्छी- बुरी घटनाएं इतिहास में दर्ज है।  आज के दिन भी कुछ खास घटनाओं के बारें में बताएंगे जो शायद आप लोगों को नहीं पता हो। साल के छटे महीने का सातवां दिन यानी सात जून दुनिया के सात अजूबों में शुमार संगमरमरी इमारत ताजमहल से गहरा रिश्ता है। दरअसल शाहजहां की पत्नी मुमताज  का निधन आज ही के दिन हुआ था।

आपको बता दें कि बुरहानपुर में अपनी 14वीं संतान को जन्म देते समय मुमताज महल ने अंतिम सांस आज ही के दिन ली थी। शाहजहां ने उनकी याद में आगरा में यमुना के किनारे सफेद संगमरमर का मोहब्बत का अजीम मुजसम्मा तामीर करवाया, जिसे मुमताज के नाम पर ताजमहल का नाम दिया गया है।सन् 1539 में बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया था। सन् 1557 में इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। सन् 1780 में लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौतहुई थी।

इसके अलावा सन् 1893 में महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया था। सन् 1967 में छह दिवसीय युद्ध के दौरान, इजराइल के सैनिक यरुशलम में घुस गए थे। सन् 1971 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजे से तीन हजार लोगों की मौत की पुष्टि की थी। सन् 1974 में टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रोशन करने वाले महेश भूपति का जन्म हुआ था।

देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1975 - राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल का इसका प्रतीक चिन्ह बनाया गया ।

1979 - भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया ।

1995 - अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।

1997 - महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।

2000 - एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।

2004 - इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2006 - नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।

2006 - जोर्डन मूल का इराकी उग्रवादी अबु मुसाब अल जरकावी अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया । वह कट्टरपंथी इस्लामी संगठन अल कायदा का इराक में स्वयंभू प्रमुख था।

2017- म्यांमा वायुसेना का विमान अंडमान सागर में दुर्घटनाग्रस्त, 112 लोगों की मौत ।

Leave a comment