आज का इतिहास: राहुल गांधी का है जन्मदिन, इस देश से फादर्स डे की हुई थी शुरूआत

आज का इतिहास: राहुल गांधी का है जन्मदिन, इस देश से फादर्स डे की हुई थी शुरूआत

नई दिल्ली: साल के छठे महीने का आज 19वां दिन है। हर दिन की तरह आज के दिन की खासियत इतिहास के पन्नों में दर्ज है। बता दें कि साल 1910 में इसी दिन वॉशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया था। जिसके बाद हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को  फादर्स डे मनाया जाने लगा। इसके अलावा यह दिन दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है।

वहीं कांग्रसी नेता राहुल गांधी का आज ही के दिन जन्म हुआ था। 19 जून 1970 को राहुल गांधी का जन्म हुआ था। राहुल भारत के प्रसिद्ध गांधी-नेहरू परिवार से हैं। राहुल को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया है। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं।

वहीं सन् 1269मेंफ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया। सन् 1716 मेंमुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया।

देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1843: 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।

1910 : वॉशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया।

1945: म्यांमा में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू की का जन्म।

1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म।

1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।

1970 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म।

1981 : भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह एपल का सफल प्रक्षेपण किया।

1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।

1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।

2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।

Leave a comment