
नई दिल्ली: आज का दिन यानी 4 मई देश-दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हुई है जो इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करवाया है। बता दें कि आज ही के दिन यानी 4 मई को ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर को दुनिया में आयरन लेडी के तौर पर जाना गया था। उन्हें चार मई के दिन ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुना गया था। वहीं लंदन डेली मेल का पहला संस्करण चार मई को ही प्रकाशित हुआ था और आस्कर पुरस्कार देने वाली मोशन पिक्चर्स आटर्स अकैडमी की स्थापना भी अमेरिका में चार मई के दिन ही हुई थी।
वहीं हर साल 4 मई के दिन अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। आपदा में फायरफाइटर्स के बलिदान के रूप में अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। इस दिन अग्निशामकों के बलिदानों को चिन्हित और उन्हें सम्मानित किया जाता है। इनके बलिदान और बहादुरी के कारण लोग और पर्यावरण सुरक्षित रहते है। तेज उठती लपटें और उनके बीच किसी के उजड़ते आशियाने को बचाने के लिए ये लोग अपनी जान भी दांव पर लगा देते है। इस खतरनाक काम को अंजाम देने के लिए ये लोग एक बार भी खुद के बारे में नहीं सोचते है। अपने फर्ज को निभाने के लिए एक फोन कॉल पर आ जाते है और धधकी आग शांत करने के लिए अपनी जान की बाजी भी लगा देते है।
इसके अलावा सन् 1799में मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मृत्यु हो गई थी। सन् 1854मेंभारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया था। सन् 1896में लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया था। सन् 1924में पेरिस में आठवें ओलिम्पिक खेलों की शुरुआत की गई थी। सन् 1945में जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण आज ही के दिन किया था। वहीं सन् 1980से इस दिन कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी।
देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1927: अमेरिका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना, जिसने 'ऑस्कर' पुरस्कार देने शुरू किए।
1928: करीब तीन दशक तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक का जन्म।
1945: जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया।
1959: पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन।
1975: 'द किड' और 'ग्रेट डिक्टेटर' जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।
1979: मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुना गया। पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।
1980: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
1983: चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
2006: नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नई सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई।
Leave a comment