
नई दिल्ली:28 मई यानी आज का दिन इतिहास में कई कारणों से खास है। इसी दिन नेपाल में राजशाही का अंत हुआ था। दरअसल नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन हुआ था। एक दशक से भी अधिक समय तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए। 28 मई 2008 को ही नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब नेपाल के तत्कालीन नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया।
इसके अलावा खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया था। बता दें कि खिज्र खाँ, सैयद वंश के संस्थापक थे। वो फिरोजशाह तुगलक के अमीर मलिक मर्दान दौलत के दतक पुत्र सुलेमान के पुत्र थे। तैमूर ने वापस लौटते समय उन्हें रैयत-ए-आला की उपाधि देने के साथ मुल्तान, लाहौर और दीपालपुर का सिंहासन भी दिया था उन्होंने तैमूर वंश की सहायता से दिल्ली की सत्ता सन् 1414 में प्राप्त की और जीवन भर रैयत-ए-आला की उपाधि के साथ खुश रहे। उन्हें तैमूर ने भारत में अपने प्रतिनिधि के रूप में मुल्तान में नियुक्त किया हुआ था।
इसके साथ ही सन् 1410 में मुल्तान से सेना लेकर उन्होंने तुगलक वंश पर हमला किया और छः माह में रोहतक पर अपना अधिकार कर लिया। इस समय दिल्ली सल्तनत पर मोहम्मद शाह तुगलक का शासन था। सन् 1413 में मोहम्मद शाह की मृत्यु हो गई। मोहम्मद शाह के कोई पुत्र नहीं था और न ही पहले से कोई तुगलक उत्तराधिकारी घोषित था अतः दिल्ली में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई। इस समय के लिए दौलत खान लोदी को दिल्ली की सता सौंपी गयी। मार्च 1414 में खिज्र खाँ ने दिल्ली पर हमला कर दिया और चार माह में जीत दर्ज करते हुये दिल्ली पर अपना शासन शुरु कर दिया था।
देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
1883 : हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म।
1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
1959 : दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।
1961 : मानवाधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई। इसे 1977 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1967 : ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर अपने घर पहुंचे।
1989 : मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।
1996 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
1996 : रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
1998 : पकिस्तान ने पांच भूमिगत परमाणु परिक्षण किये।
2008 : नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत।
2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार सदस्यों पर वित्तीय प्रतिबंध लगाये।
Leave a comment