आज का इतिहास: नासा द्वारा भेजा गया रोबोट मंगल ग्रह पर उतारा गया था, 32 देशों ने एकजुट होकर अफ़्रीकी संघ का किया था गठन

आज का इतिहास: नासा द्वारा भेजा गया रोबोट मंगल ग्रह पर उतारा गया था,  32 देशों ने  एकजुट होकर अफ़्रीकी संघ का किया था गठन

नई दिल्ली: आज के इतिहास से आप सभी वाखिफ है। दरअसल आज ही के दिन  मुगल सम्राज्य के बादशाह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह हुआ था। वैसे तो मुगलों के सबसे चर्चित सम्राटों में शुमार जहांगीर को लेकर कई किस्से है लेकिन उनका एक किस्सा जो कि बहुत महशूस हुआ था। बता दें कि सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी से इस पीढ़ी के शायद सबसे ज्यादा लोग वाकिफ हैं। हालांकि यह कहानी इतिहास के जरिए कम और फिल्मों के जरिए ज्यादा लोगों को मालूम हुई।

गौरतलब है कि मुगल बादशाह अकबर ने बड़ी मन्नतों के बाद सलीम के तौर पर पहली संतान हुई थी। अकबर के पास दुनिया की हर चीज मौजूद थी बस उनके औलाद नहीं थी, वह औलाद की आस लेकर सलीम चिश्ती के पास जाने लगे और एक दिन उनसे पूछा कि उनके कितने बेटे होंगे। सलीम चिश्ती ने कहा,‘‘ख़ुदा तुमको तीन बेटे देगा।''वहीं कुछ अर्से के बाद पैदा हुए बेटे का नाम अकबर ने सलीम चिश्ती के नाम पर सलीम ही रखा। लेकिन सलीम चिश्ती ने कहा था कि जब शहज़ादा सलीम किसी चीज़ को पहली बार याद कर और उसे दोहराएंगे,तोउसी दिन सलीम चिश्ती इस दुनिया को अलविदा कह जाएंगे।

इसके अलावा हुआ भी कुछ ऐसा ही, एक दिन नन्हे सलीम ने किसी की कही हुई दो पंक्तियाँ दोहरा दीं और शेख़ सलीम चिश्ती की तबियत ख़राब होने लगी और कुछ वक्त के बाद उनका मौत हो गया था। वहीं सन् 1877 में यात्रियों से भरा स्टीमर ‘सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया था। स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे।

देश-दुनिया की अन्य कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं

1961: अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने देश के अंतरिक्ष अभियान के लिए लाखों डॉलर की राशि को मंजूरी दी। उन्होंने वर्ष 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।

1963 : अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ़्रीकी संघ का गठन किया।

1985 : बांग्‍लादेश में भारी तूफान के कारण लगभग 10 हजार लोगों की मौत।

1991 : इस्राइल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला।

1998 : यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए।

2003 : चिली ने विश्व कप टेनिस का ख़िताब पहली बार जीता था।

2008 : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट आज ही के दिन मंगल ग्रह पर उतरा।

2011 : द ओपरा विनफ्रे शो की अंतिम कड़ी का प्रसारण। सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया।

2013 : जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया।

 

Leave a comment