
नई दिल्ली: आज यानी 10 मई का इतिहास कुछ सुनहरे पन्नोंपर लिखा हुआ है। दरअसल ये तो सभी जानते है कि हरियाणा के जिले पानीपत में तीन युद्ध हुए थे। लेकिन पहला युद्ध 21 अप्रैल सन् 1526 में काबुल के तैमूरी शासक जहीर उद्दीन मोहम्मद बाबर की सेना और दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की सेना के बीच हुआ था। इस युद्ध में बाबर ने लोदी को बड़ी ही बुरी तरह से हराया था। जिसके बाद आज यानी 10 मई को जीते के बाद बाबर ने राजधानी आगरा में कदम रखा और मुग़ल शासक की स्थापना की थी।
आपको बता दें कि 10 मई यानी आज ही के दिन भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम मंगल पांडे ने 'बैरकपुर छावनी' से अंग्रेज अफसरों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजाया था। अंग्रेज अधिकारी भले ही इस आग को भड़कने से पहले दबाने में कामयाब हो रहे थे लेकिन इसकी चिंगारी इतनी ज्यादा फैली की इसने एक नए किस्म के विद्रोह को जन्म दे दिया था।
10 मई सन् 1857 में अंग्रेज सरकार के खिलाफ पहला स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन बन गया था। यह आंदोलन मेरठ से शुरू हुआ था और धीरे-धीरे कानपुर, बरेली, झांसी, दिल्ली होते हुए अवध के रास्ते बिहार की सरहद में प्रवेश कर गए था। इसके अलावा हरियाणा की संतोष यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर दूसरी बार दस मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं थी।
देश-दुनिया की अन्य प्रमुख घटनाओं
1427: यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1503: इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1655: ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
1796: नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।
1916: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
1945:रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया।
1959: सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची।
1967 : मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा।
1972: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1994 : रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने।
1993 में संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
1995: दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत।
Leave a comment