
नई दिल्ली: साल के छटे महीने के दूसरा हर दिन इतिहास के पन्नों पर अपनी खास पहचान रखता है। आज के ही दिन भारतीय सिनेमा जगत के बेहतरीन निर्माता, निर्देशक का जन्म हुआ था। बता दें कि 2 मई 1921 को लेखक सत्यजीत रे का जन्म हुआ था। वह एक सफल निर्देशक, लेखक होन के साथ-साथ कलाकार, चित्रकार, फिल्म निर्माता, गीतकार और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी थे। उन्होंने फिल्म जगत को पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूरसंसार और चारूलता जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने जीवन में कुल 37 फिल्में बनाई थीं, जिनकी वजह से वह पूरी दुनिया में छा गए।
सन् 1950 में सत्यजीत अपनी पत्नी के साथ इग्लैंड यात्रा पर गए थे। उस दौरान लेखक एक विदेशी विज्ञापन कंपनी के लिए काम किया करते थे। काम ओर बेहतर ढंग से सीखने के लिए से कंपनी ने छह महीने के लिए लेखक को लंदन हेड ऑफिस भेजा था।सत्यजीत की पहली फिल्म ‘पाथेर पांचाली’बनाई थी जिसने कई अवॉर्ड भी जीते है। इसके बाद उन्होंने हिन्दी ‘शतरंज के खिलाड़ी’बनाई थी। जो हिन्दी सिनेमा की यादगार फिल्मों में शामिल है।
लेखक सत्यजीत रे ने हिन्दी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है। वहीं हॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'द गॉडफादर' के डायरेक्टर फ्रांसिस फॉर्ड कोपोला भी सत्यजीत रे के फैन थे। रे की पहली फिल्म की जहां दुनियाभर में तारीफ गई तो वहीं इस फिल्म को भारत में आलोचना झेलनी पड़ी।वहीं आज ही के दिन यानी 2 मई को महान चित्रकार लिआनार्दो द विंची इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1519: महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन।
1921: पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म।
1922: भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म।
1924: नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया।
1929: भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म।
1933: जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।
1945: इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
1949: महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।
1950: फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952: दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।
1985: बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन। वह प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार थे।
1986: अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।
1997: ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
1999: मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
2003: भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।
Leave a comment