आज का इतिहास: करोड़ों लोगों को छोड़ना पड़ा था अपना घर, जानिए वजह

आज का इतिहास: करोड़ों लोगों को छोड़ना पड़ा था अपना घर, जानिए वजह

नई दिल्ली:  साल के छठे महीने का आज 15वां दिन है। वहीं आज का दिन देश के लिए इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में गिना जाता है। दरअसल कांग्रेस ने 1947 में 14-15 जून को नई दिल्ली में हुए अपने अधिवेशन में बंटवारे के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

आपको बता दें कि 15 जून के दिन भारत के बंटावारे के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। कांग्रेस ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। जिसके बाद (भारत-पाकिस्तान)दो परिवारों की तरह रहने वाले लोग हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे से जुदा हो गए। यह सिर्फ दो मुल्कों का नहीं बल्कि घरों का, परिवारों का, रिश्तों और भावनाओं का बंटवारा था। रातों-रात लोगों की तकदीर बदल गई। कोई बेघर हुआ तो किसी को नफरत की तलवार ने काट डाला।

बंटवारे की कहानी ने रातों-रात लोगों की तकदीर को बदलकर रख दिया। कोई इस पार आ गया तो किसी को अपना सबकुछ छोड़कर उस पार जाने को विवश होना पड़ा। इस बंटवारे ने दो समुदायों के बीच नफरत की ऐसी खाई खोद दी, जिसे भरने की कोशिशें आज तक कामयाब नहीं हो सकी हैं। विभाजन से करोड़ों लोग प्रभावित हुए। बंटवारे के ऐलान के बाद देश में हिंसाफैल गई और करीब बड़े पैमाने पर मार-काट हुई। करीब 1.45 करोड़ शरणार्थियों ने अपना घर-बार छोड़कर बहुमत संप्रदाय वाले देश में शरण ली।

देश दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1896 : जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली।

1908 : कोलकाता शेयर बाजार की शुरुआत।

1947 : अखिल भारतीय कांग्रेस ने नयी दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की।

1954 : यूरोप के फुटबॉल संगठन यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन।

1971 : ब्रिटेन की संसद में मतदान के बाद स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दूध देने की योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव। हालांकि भारी विरोध के कारण इसे सितंबर में ही लागू किया जा सका।

1982 : फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के सामने घुटने टेके।

1988 : नासा ने स्‍पेस व्‍हिकल एस-213 लॉन्‍च किया।

1994 : इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।

1997 : आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।

1999 : लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाने की अमेरिकी अनुमति।

2001 : शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया। भारत और पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।

2004 : ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली।

2006 - भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।

2008 - आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की स्थिति देखी।

Leave a comment