
नई दिल्ली: साल के छठे महीने के पांचवें दिन इतिहास के पन्नों पर देश-दुनिया की अन्य घटनाएं दर्ज की गई है। जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते है। सबसे पहले तो आपको बताते है कि 5 जून को विश्व में पर्यावरण के रूप में मनाया जाता है। दरअसल पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई थी। इसी दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। स्वीडन के इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की भी नींव पड़ी और विश्व पर्यावरण मनाने का संकल्प लिया गया। इस सम्मेलन में भारत की ओर से तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाग लिया था। इसी दिन से 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया गया था।
इस आधुनिकता के कारण धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। मानव द्वारा पर्यावरण को पहुंचाए नुकसान का दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलता रहता हैं। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।इसकी शुरूआत वर्ष 1972 में हुई थी। पहली बार 5 जून को संयुक्त राष्ट्र के तत्वाशवधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था, और उसके बाद से हर साल इसी तारीख को यह खास दिन मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है।
इसके अलावा आज ही के दिन यानी पांच जून देश के सिखों के जहन में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। बता दें कि भारतीय सेना ने इस दिन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश किया था। सिखों के इस सर्वाधिक पूजनीय स्थल पर सेना के अभियान को आपरेशन ब्लू स्टार नाम दिया गया था। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश के सबसे खुशहाल राज्य पंजाब को उग्रवाद के दंश से छुटकारा दिलाना चाहती थीं, लिहाजा उन्होंने यह सख्त कदम उठाया और खालिस्तान के प्रबल समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का खात्मा करने और सिखों की आस्था के पवित्रतम स्थल स्वर्ण मंदिर को उग्रवादियों से मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया। समूचे सिख समुदाय ने इसे हरमंदिर साहिब की बेअदबी माना और इंदिरा गांधी को अपने इस कदम की कीमत अपने सिख अंगरक्षक के हाथों जान गंवाकर चुकानी पड़ी।
देश-दुनिया की अन्य प्रमुख घटनाएं:-
1659: मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1944: रोम मित्र सेनाओं के कब्जे में। द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला रोम पहला शहर था।
1953: डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ।
1967: इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
1968: अमरीका के शहर लॉस एंजलिस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी पर जानलेवा हमला। हमलावर को तत्काल पकड़ लिया गया और उसे उम्रकैद की सजा हुई। वह फिलिस्तीनी मूल का था और उसका कहना था कि उसने अपने देश के लिए यह कदम उठाया।
1972: संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए पांच जून साल 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया गया।
1984: पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।
1990: सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2013: अमेरिकी जासूस स्नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।
Leave a comment