आज का इतिहास: महिलाओं को पुरुषों के बराबर मतदान डालने का मिला था अधिकार, एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार 'FM' का किया था प्रसारण

आज का इतिहास: महिलाओं को पुरुषों के बराबर मतदान डालने का मिला था अधिकार, एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार 'FM' का किया था प्रसारण

नई दिल्ली:  साल के छठे महीने का 11 वां दिन इतिहास के पन्नों में कुछ खास जगह रखता है। आज का दिन यानी 11 जून को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की इच्छा के अनुरूप उनकी अस्थियों (राख) को देश भर में बिखेरी गई थी। दरअसल पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने घर पर निजी शिक्षकों से प्राप्त की। पंद्रह साल की उम्र में वे इंग्लैंड चले गए और हैरो में दो साल रहने के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया जहाँ से उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 1912 में भारत लौटने के बाद वे सीधे राजनीति से जुड़ गए। यहाँ तक कि छात्र जीवन के दौरान भी वे विदेशी हुकूमत के अधीन देशों के स्वतंत्रता संघर्ष में रुचि रखते थे। 27 मई, 1964 में हार्टअटैक से दिल्ली में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली थी।

वहीं दुनिया के इतिहास में ब्रिटेन के लिए 11 जून के दिन का खास महत्व है। बता दें कि वह 11 जून का ही दिन था जब ब्रिटेन की 'आयरन लेडी' कही जाने वाली मारग्रेट थैचर ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और देश के 160 बरस के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली राजनेता बनीं। सन् 1770 में  कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की गई थी। सन् 1776 में  अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। सन् 1866 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।

देश-दुनिया की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1897: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी पण्डित राम प्रसाद 'बिस्मिल' का जन्म हुआ।

1921: ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला।

1935: एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।

1940: यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1955: पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।

1964: जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न हिस्सों में बिखेरा गया।

1987: 160 वर्षों में पहली बार मारग्रेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं।

2001: अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में 1995 में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा दी गई।

2010: अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह पहला मौका था जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

Leave a comment