
नई दिल्ली: साल के छठे महीने का आज 14वां दिन है। 14 जून का दिन इतिहास के पन्नों में कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। बता दें कि 14 जून के दिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप का जन्म 14 जून 1946 में हुआ था। 9 नवम्बर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति थे। इनका निवास स्थान ट्रम्प टॉवर, मैनहैटन में है। ट्रंप की संपत्ति की बात करें तो इनकी कुल सम्पत्ति 400 करोड़ डॉलर है। वह एक अमेरिकी रिअल एस्टेट कारोबारी,अमेरिकी बिजनेसमैन, टीवी पर्सनालिटी, राजनेता, लेखक हैं।
19 दिसंबर, 2022 को उनके खिलाफ अमेरिकी संसद ने सफलतापूर्वक महाभियोग अभियान चलाया। अमेरिका के इतिहास ऐसा बिल क्लिंटन और एंड्र्यू जैक्सन के बाद तीसरी बार हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति है जिनके खिलाफ दो बार महाभियोग चलाया गया है। वहीं 2001 से 2008 तक डेमोक्रेटिक पार्टी में और 2009 से रिपब्लिकन पार्टी में रह कर राजनीतिक गतिविधियों में रहे। वर्ष 2016 में रिपब्लिकन पार्टी से ही राष्ट्रपति के पद के निर्वाचन में दिनांक 9 नवम्बर 2016 को विजय श्री प्राप्त की।
साथ ही अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है। वहीं सन् 1777 मेंअमेरिकी कांग्रेस ने एक बैठक में देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप निर्धारित किया। इस दिन को 1885 से अमेरिका में झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राज्य के प्रतीक के तौर पर झंडे की नीली सतह पर 13 सफे़द तारे अंकित थे, जिनकी संख्या में बाद में अमेरिकी संघ में नये राज्य जुड़ने के साथ बदलती रही।
देश दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1658 : ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया।
1905 : प्रसिद्ध संगीत साधिका हीराबाई बारोदकर का जन्म।
1907: नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1922 : फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म।
1934: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मसोलिनी की मुलाकात।
1928: अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था।
1940 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह हिटलर के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप पर तकरीबन एक महीने तक हवाई हमले करने के जर्मन सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में घुसी।
1945 : वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की और इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे, उन्हें रिहा कर दिया गया।
1946 : अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म।
1969: जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते।
Leave a comment