आज का इतिहास: प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का है जन्मदिन, एक साथ 30 लोगों ने गवाई थी अपनी जान

आज का इतिहास: प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का है जन्मदिन, एक साथ  30 लोगों ने गवाई थी अपनी जान

नई दिल्ली:साल के छठे महीने का आज 16वां दिन है। वहीं दुनिया में रोजाना कुछ ना कुछ अच्छा और बुरा घटित होता रहता है। कुछ ऐसी ही घटनाएं हो जाती है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। ऐसे ही आज 16 जून का दिन भी इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ सिमटा हुआ है। आज के दिन यानी 16 जून को 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली यह दुनिया की पहली महिला थीं। वहीं, 2007 में सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं। वहीं इस दिन कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस 2008 में दिया गया।

 साथ ही इसी दिन यानी 16 जून को महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में 2012 को बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुए थे। आज के दिन हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म हुआ। वहीं, सिक्खों के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ था। इसके अलावा सन् 1606 में जहांगीर के शासनकाल में सिक्खों के पाँचवें गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में यातना देकर मार डाला गया। सन् 1779 में स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज कर दिया था।

वहीं सन् 1815 में नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया गया था। सन् 1857 में  मोरार का युद्ध समाप्त हुआ था। सन् 1858 में प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई थी। सन् 1881 में ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।सन् 1890 में  अमेरिका में दूसरा मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन 1890 को खोला गया। सन् 1903 में फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।

देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ:-

1910 : स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी.एम. पुनाचा का जन्म हुआ।

1911 : IBM कंपनी की स्‍थापना न्‍यूयॉर्क में हुई। पहले इसका नाम Computing-Tabulating-Recording Company था।

1920 : भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का जन्म हुआ।

1920 : हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ।

1923 : साइबेरिया में याकुट विद्रोह और रूसी नागरिक युद्ध समाप्त हो गया।

1924 : चीन में वमपोआ सैन्य अकादमी की स्थापना हुई।

1925 : महान् स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का निधन हुआ।

1924 : इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 30 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने मैच पारी और 18 रन से जीता था।

1931 : डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का जन्म हुआ वो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।

1944 : प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन हुआ वो भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।

1950 : हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म हुआ।

1963 : 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।

1979 : मुस्लिम ब्रदरहुड ने सीरिया में 62 शेखों को मौत के घाट उतारा।

1983 : छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना 1983 में हुई।

1999 : थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए।

2001 : अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।

2006 : नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।

2007 : सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।

2007 : एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।

2008 : मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 : कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस दिया गया।

2012 : चीन ने स्‍पेसक्राफ्ट Shenzhou 9 को लांच किया।

2012 : इराक की राजधानी बगदाद में कार बम विस्फोट में 32 लोग मारे गए।

2012 : बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

2012 : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुए।

2013 : इराक में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 20 लोग मारे गए थे।

2015 : चार्ल्स कोरिया का निधन हुआ वो भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।

Leave a comment