
नई दिल्ली: वैसे तो हर दिन किसी न किसी नाम से घटनाएं हमारे इतिहास के पन्नों में दर्ज है लेकिन आज कुछ खास दिन है। आज उस महानायक का जन्म हुआ था। जिसके द्वारा लिखे गान को सुनने से हर कोई एक जगह खड़ा हो जाता है और उस गीत को गाने लग जाता है। हम बात कर रहे है हमारे राष्ट्रीय गान के लेखक रबीन्द्रनाथ टैगोर की। जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय गान को लिखा। हालांकि उन्होंने राष्ट्रीय गान बंगाली में लिखा था जिसको बाद में हिंदी में कन्वर्ट कर दिया गया।
7 मई 1861 में गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था। जिसे हम गुरुदेव के नाम से भी जानते है। 7 अगस्त 1941 को उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली। गुरुदेव कवि, साहित्यकार, दार्शनिक, नाटककार, संगीतकार और चित्रकार थे। विश्वविख्यात महाकाव्य गीतांजलि की रचना के लिये उन्हें 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। साहित्य के क्षेत्र में नोबेल जीतने वाले वे अकेले भारतीय हैं।
देश दुनिया की अन्य कुछ घटनाएं
1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत।
1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने कुर्ग राज्य पर कब्जा कर लिया।
1907 : बम्बई में बिजली से चलने वाली पहली ट्राम कार चलाई गई।
1928 : ब्रिटेन में महिलाओं की वोट देने की आयु 30 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई।
1945 : जर्मनी के जनरल गुस्ताव जोड्ल ने आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तख्त किए और इसके साथ ही यूरोप में छह साल से चल रहे युद्ध का अंत हुआ। इस संबध में लंदन, मॉस्को और वाशिंगटन में सरकारी बयान जारी किया गया।
1946 : इबुका मसारू और मोरिता ओकियो ने उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी सोनी कोरपोरेशन की स्थापना की।
1952: इंटीग्रेटेड सर्किट की अवधारणा पहली बार जियोफ्रे डमर में प्रकाशित. यह सभी आधुनिक कंप्यूटरों का आधार है।
1956 : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने धूम्रपान के विरोध में किए जा रहे तमाम अभियानों को खारिज करते हुए कहा कि धूम्रपान के बुरे प्रभावों के तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।
1973 : ईटानगर को पूर्वोत्तर के खूबसूरत प्रांत अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी बनाने का काम शुरू किया गया।
1982 : आईबीएम ने पीसी-डीओएस का वर्जन 1.1 जारी किया।
2001: पोप जॉन पॉल सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे और वहां के हजारों लोगों ने बांहें फैलाकर उनका स्वागत किया।
2002 : चीन की नोर्दर्न एयरलाइंस के एक जेट विमान एमडी 82 में आग लग गई और यह बो हाइ सागर में समा गया। दुर्घटना में विमान में सवार सभी 112 लोगों की मौत।
2012: व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2015 : ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री बने. उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला।
2020 : देश में कोविड-19 से संक्रमण के मामले 56,000 के पार पहुंचे। मृतकों की संख्या 1,800 से पार पहुंच गई।
Leave a comment