
नई दिल्ली: वैसे तो इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी के नाम से घटना दर्ज होती है। लेकिन आज का दिन खासतौकर पर सिखों के लिए गहरा जख्म देकर गया था। दरअसल आज के दिन यानी 6 जून को स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार खत्म हुआ था। अकाल तख्त हरमंदिर साहिब की तरफ बढ़ती सेना का जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने जमकर विरोध किया और इस दौरान दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई थी। भारी खूनखराबे के बीच अकाल तख़्त को भारी नुकसान पहुंचा और कई सदियों में पहली बार ऐसा हुआ कि हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ नहीं हो पाया। वहीं पाठ न हो पाने का यह सिलसिला 6, 7 और 8 जून तक चला।
इसके अलावा 6 जून के नाम पर एक और ऐतिहासिक घटना भी दर्ज है। वह 6 जून का ही दिन था, जब मुगलों के साम्राज्यवादी सपनों को हकीकत में बदलने से रोकने के लिए भारत के महान सपूत छत्रपति शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था और उन्हें छत्रपति की उपाधि से नवाजा गया था। बता दें कि सन् 1674 में छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक आज ही के दिन किया गया था। सन् 1916 में अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार भी 6 मई को दिया गया था।
साथ ही सन् 1919 में फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। सन् 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और मित्र देशों के सेनाओं ने नॉर्मैंडी पर आक्रमण किया। यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था। सन् 1966 में अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरिडिथ कार्यकर्ता पर गोली चली। घटना के समय अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरिडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे।
देश-दुनिया की अन्य प्रमुख घटनाएं:-
1967 : इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1981 : बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर जाने से क़रीब 800 लोगों की मौत। इसे देश के सबसे बड़े ट्रेन हादसों में शुमार किया जाता है। मानसी से सहरसा जा रही इस यात्री गाड़ी के नौ में से सात डिब्बे नदी में जा गिरे थे।
1995 : पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा पर रोक।
1997 : बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिम्सटेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2002 : इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़लस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2004 : भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
2005 : ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
Leave a comment