आज का इतिहास: शाही परिवार के सदस्यों की हुई थी नृशंस हत्या, विस्फोट से 40 लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

आज का इतिहास: शाही परिवार के सदस्यों की हुई थी नृशंस हत्या, विस्फोट से 40 लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

नई दिल्लीसाल के छठे महीने का पहला दिन इतिहास में अपनी एक खास जगह रखता है। बता दें कि नेपाल में आज के दिन की एक बड़ी घटना घटित हुई थी। जिसने देश के पूरे इतिहास का रूख मोड़ दिया था। इस दिन नेपाल के राजमहल में एक सामूहिक हत्या कांड हुआ था। जिसमें राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां की हत्या कर दी थी। जिसके बाद राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नये राजा बने थे।

वहीं दूसरी तरफ आज यानी 1 जून भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है। इस दिन नरगिस का जन्म दिन है, जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है। फिल्म मदर इंडिया में मां के किरदार को उन्होंने जिस शिद्दत से जीया, अन्य फिल्मों में वह पत्नी और प्रेमिका के किरदार में भी उतनी ही सहज नजर आईं थी।

इसके अलावा सन् 1819मेंबंगाल में सेरमपुर कॉलेज की स्थापना की गई थी। सन्1835 मेंकलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया गया। सन् 1874 में  ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया था। वहीं सन् 1929 मेंफिल्म ‘मदर इंडिया’ में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म हुआ था। सन् 1930 मेंभारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।

देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1955 : अस्पृश्यता (निरोधक) कानून अस्तित्व में आया।

1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।

1970: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।

1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और घोषणा हुई और देश को नया नाम मिला जिम्बाब्वे।

1980 : टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया।

1996 : एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।

1999 : मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज।

1999 : अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।

2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।

2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नये राष्ट्रपति बने।

2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।

2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले।

2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार किया।

2014: नाइजीरिया में फुटबॉल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।

Leave a comment