हनी सिंह अलग किस्म के इंसान है...ट्रोलिंग के बीच गर्लफ्रैंड ने रैपर और अपने रिश्ते का बताया सच

हनी सिंह अलग किस्म के इंसान है...ट्रोलिंग के बीच गर्लफ्रैंड ने रैपर और अपने रिश्ते का बताया सच

नई दिल्ली:  रैपर हनी सिंह अपनी गर्लफ्रैंड को लेकर कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए है। बता दें कि हनी सिंह ने अपने पत्नी से तलाक लेकर तीन महीन बाद ही अपने और अपनी गर्लफ्रैंड के रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था, लेकिन तब से ही हनी चर्चा का विषय बने हुए है। बता दें कि तलाक के बाद ही अफवाह उड़ने लगी थी कि रैपर हनी टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उस वक्त हनी सिंह और टीना दोनों  चुप रहे। फिर तीन महीन बाद इस रिश्ते को ऑफिशियल किया था। ये सब करने के बाद भी ट्रोलिंग का सिलसिला जारी रहा और अब हनी की गर्लफ्रैंड परेशान हो गई है और इस ट्रोलिंग का जवाब दिया है।

एक इंटरव्यू में टीना ने कहा कि हनी सिंह काफी अलग किस्म के इंसान हैं। हमारे बीच में चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ी हैं। मैं उनके काम की फैन रही हूं और उनके जैसे इंसान मिलना बहुत मुश्किल है।मैं कभी लोगों को उनके अतीत से जज नहीं करती हूं। मैंने सिर्फ उनका काम देखा। मैं जब उनसे मिली, तो वो खुद में रहने वाले शर्मीले शख्स नजर आए। वहीं हनी सिंह को लेकर टीना आगे कहती हैं, मैंने उन्हें हनी सिंह के तौर पर देखा है। सिंगर जो काफी स्वैग में रहते हैं। मैं जब उनसे मिली, तो 100 पर्सेंट सिंगल थे और काम कर रहे थे। बाकी मैं किसी के अतीत पर बात नहीं करना चाहती। ना ही ट्रोर्ल्स को ऑनलाइन बात करने लिये मुद्दा देना चाहती हूं। 

इससे पहले हनी सिंह ने बताया था कि उनकी और टीना की मुलाकात दुबई में हुई थी। पहली बार वो और टीना दोस्तों के साथ मिले थे इसलिए उस वक्त उनके बीच ज्यादा बात नहीं हुई। फिर दोनों सेट पर मिले और कुछ अलग महसूस हुआ। बस यहीं से दोस्ती हुई और फिर अब इनका रिश्ता जगजाहिर हो चुका है।

Leave a comment