Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार और बंगाल के इस हिस्से को मिलाकर बन सकता है नया केंद्र शासित प्रदेश! राजद विधायक का दावा

बिहार और बंगाल के इस हिस्से को मिलाकर बन सकता है नया केंद्र शासित प्रदेश! राजद विधायक का दावा

RJD Bold Claim Over Seemanchal: भारत में फिलहाल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसी बीच एक नए केंद्र शासित प्रदेश बनने की चर्चा हो रही है। इसका दावा राजद विधायक ने किया है। ये अटकलें अमित शाह के दौरे को लेकर लगाई जा रही है। दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर 25 फरवरी को जाने वाले हैं। इस दौरान वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

वहीं, अमित शाह के बिहार दौरे पर राजद विधायक ने बड़ा दावा किया है। राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि सीमांचल और बंगाल के कुछ हिस्सों को मिलाकर नए केंद्र शासित प्रदेश बनाने की तैयारी चल रही है। उनका कहना है कि इसी पर फैसला करने के लिए अमित शाह बिहार आ रहे हैं। 

भाजपा ने किया पलटवार

राजद विधायक की ओर से किए गए दावे पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती सीमांचल में घुसपैठ की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सीमा सुरक्षा के लिए और घुसपैठ को रोकने के लिए जो फैसला लेना होगा, अमित शाह वह निर्णय लेंगे। इसके लिए केंद्र शासित प्रदेश ही क्यों ना बनाना पड़े। उन्होंने कहा कि अमित शाह का नाम सुनते ही राजद घबरा जाती है।

अमित शाह का बिहार दौरा अहम

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनका फोक्स सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त करने पर है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह ने कहा था कि घुसपैठिए को चिन्हित कर देश से बाहर निकाला जाएगा। वहीं, अमित शाह के बिहार दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था चौकस कर दिया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सतर्क है। अधिकारियों को विकास योजनाओं की रिपोर्ट तैयार रखने को कहा गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें