सनकी आशिक ने प्यार में लांघ दी सीमा, जयमाला होते ही दुल्हन पर उतार दी गोली

सनकी आशिक ने प्यार में लांघ दी सीमा, जयमाला होते ही दुल्हन पर उतार दी गोली

Bihar News: बिहार के बक्सर में एक सनकी आशिक ने प्यार में सारी सीमाएं लांघ दी। यहां एक प्रेमी की वजह से शादी का जश्न मातम में बदल गया। हुआ ये की जब दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर थे और जयमाला खत्म हो चुका था। इसी दौरान एक सिरफिरे ने दुल्हन को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र का ये मामला है। यहां चौसा नगर पंचायत में एक शादी के समारोह के दौरान इस कांड को अंजाम दिया गया। उत्तर प्रदेश के बलिया से आई बारात, जब दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे, तभी प्रेमी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने के बाद दुल्हन स्टेज पर ही गिर पड़ी। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

बारात यूपी के बलिया से बिहार के बक्सर आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाला की रस्म शुरू हुई और दूल्हा-दूल्हन स्टेज पर खड़ा था। रिश्चेदार फोटो खिंचवा रहे थे और हंसी-खुशी का माहौल था। इसी बीच दुल्हन का प्रेमी पहुंचा और गोली चला दी। गोली लगने के बाद खून से लथपथ दूल्हन को नजदीकि हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और शादी की रस्में रुक गई।

पुलिस की कार्रवाई जारी

वारदात के बाद कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे जयमाला के जश्न के बीच अचानक गोली चलती है और लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आते हैं। वहीं, मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। आरोपी युवक दुल्हन का परिचित बाताया जा रहा है, जो इस शादी से नाखुश बताया जा रहा है। 

Leave a comment