
Arijit Singh on His Retirement: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने एक बार फिर अपने रिटायरमेंट प्लान पर खुलकर बात की है। जनवरी 2026में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा के बाद फैन्स में हड़कंप मच गया था, लेकिन अब अरिजीत ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर स्पष्ट किया है कि वे पूरी तरह संगीत छोड़ नहीं रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने दुनिया की क्रूरता को कोसते हुए लिखा 'इस बेरहम दुनिया में आपकी दयालुता के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।' साथ ही उन्होंने गहरे संकेत दिए कि भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता।
अरिजीत सिंह का X पोस्ट
दरअसल, अरिजीत सिंह ने अपने X अकाउंट पर फैंस को संबोधित करते हुए कहा कि जनवरी में उन्होंने नए प्लेबैक असाइनमेंट्स लेना बंद कर दिया है, लेकिन पहले से रिकॉर्डेड और अधूरे गाने अभी भी बहुत सारे हैं। उन्होंने लिखा 'पेंडिंग गानों की लिस्ट कम नहीं है... इतने सारे अनफिनिश्ड सॉन्ग्स हैं कि वे रिलीज होते रहेंगे जब तक खत्म न हों। शायद इस पूरे साल, शायद अगले साल तक भी छू जाएंगे।' इस पोस्ट में उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे शांत रहें और समझें कि वे लोगों को बार-बार समझाते-समझाते थक गए हैं।
अरिजीत ने पोस्ट के आखिर में सबसे गहरा संकेत दिया 'जय देवी! और हाँ, कौन जानता है आगे क्या होगा।' यह लाइन फैंस के लिए उम्मीद की किरण बन गई है, क्योंकि इससे लगता है कि रिटायरमेंट फाइनल नहीं है और वे इंडिपेंडेंट म्यूजिक, कम्पोजिंग या अन्य क्रिएटिव कामों की ओर बढ़ सकते हैं। कई फैंस इसे 'डोर ओपन' वाला मैसेज मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे इमोशनल मोमेंट बताते हैं जहां अरिजीत ने दुनिया की बेरहमी पर अपनी निराशा जाहिर की है।
न्यू ईयर मैसेज पर दिया था शॉक
बता दें, 27 जनवरी, 2026 को अरिजीत ने न्यू ईयर मैसेज में प्लेबैक सिंगिंग से 'कॉलिंग इट ऑफ' करने की बात कही थी, जिसे फैंस ने रिटायरमेंट समझ लिया। उन्होंने तब लिखा था कि उनका सफर 'वंडरफुल' रहा और फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया। अब इस नए अपडेट से साफ है कि 2026 भर और शायद 2027 तक भी उनके नए-पुराने गाने रिलीज होते रहेंगे, जिससे फैंस को बड़ी राहत मिली है।
Leave a comment