ये है दुनिया का सबसे ऊंचा और वीराना होटल, यहां जाने से डरते है लोग

ये है दुनिया का सबसे ऊंचा और वीराना होटल, यहां जाने से डरते है लोग

नई दिल्ली:दुनिया में बहुत सी अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती है। जिन्हें शापित के नाम से भी जाना जाता है। वहीं शापित चीजों की जब बात आती है तो उत्तर कोरिया में स्थित होटल का नाम सबसे पहले आता है। दरअसल उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग में स्थित होटल है जिसकी ऊंचाई 330 मीटर है और इसमें 105 कमरे हैं। यह होटल बाहर से दिखने में बेहद भव्य और आलीशान है। लेकिन जितना से बाहर से देखने में आलीशन दिखाई देता है उतना ही ये अंदर से भूतिया है। वहीं लोग इस होटल को ‘भूतिया इमारत’ कहकर पुकारते हैं।

यह होटल पिरामिड जैसे आकार और नुकीले सिरे वाली गगनचुंबी इमारत के रूप में बनाया गया है।हालांकि, 33 साल बीत जाने के बावजूद इसका निर्माण कार्य अधूरा है। इस होटल का आधिकारिक नाम रयुगयोंग है, इसे यू-क्यूंग  के नाम से भी जाना जाता है।वहीं उत्तर कोरियाई सरकार ने इस होटल पर लगभग 55 खरब रुपए खर्च किए हैं, लेकिन आज तक यह होटल बनकर तैयार नहीं हो पाया है।

हालांकि इस होटल को धरती की सबसे ऊंची वीरान इमारत के रूप में जानती हैं। इस होटल की इसी खासियत के कारण इसका नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज है। अगर यह होटल पूरा बनकर तैयार  हो जाता, तो यह दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची इमारत और दुनिया के सबसे ऊंचे और आलीशान होटल मे तौर पर जाना जाता।

बता दें कि इस होटल का निर्माण 1987 में शुरू किया गया था और इसको पूरा करने के लिए दो साल का समय रखा गया था। इसके निर्माण में कई तरह की दिक्कतें आने लगी थीं, जिसके बाद 1992 में इसका निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। हालांकि, साल 2008 में इसे बनाने का काम काम फिर से शुरू हुआ और इस पर 11 अरब रुपए खर्च किए गए। हालांकि होटल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका था।

Leave a comment