स्वर्ग से कम नहीं है भारत के ये वाटरफॉल्स, एक बार घूमने का प्लान जरूर बनाएं

स्वर्ग से कम नहीं है भारत के ये वाटरफॉल्स, एक बार घूमने का प्लान जरूर बनाएं

Waterfalls In India: भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रचलीत है। यहां की हरियाली, पहाड़, नदियां और झरने सैलानियों का मन मोह लेते है।भारत में ऐसे कई वाटरफॉल्स हैं जो न केवल टूर‍िस्‍ट प्‍लेस के लिए जाने जाते हैं बल्कि रोमांच और एडवेंचर के लिए भी प्रसिद्ध हैं। यहां आकर हर क‍िसी को सुकून मिलता है। कुछ तो वर्ल्‍ड फेमस नियाग्रा वाटरफॉल्‍स को भी टक्‍कर देते हैं। खास बात तो ये है क‍ि यहां हर मौसम में पर्यटकों की जबरदस्‍त भीड़ उमड़ती है।

आइए उन वाटरफॉल्‍स के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं

तमिलनाडु का होगेनक्कल फॉल 

होगेनक्कल वॉटरफॉल तमिलनाडु के धरमपुर जिले में स्थित है। इसकी खूबसूरती देखने लायक है। ये वाटरफॉल चेन्‍नई से 330 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झरने को भारत का नियाग्रा फॉल भी कहा जाता है। यहां हर साल लोकल टूरिस्‍ट के अलावा देसी व‍िदेशी पर्यटकों की जबरदस्‍त भीड़ उमड़ती है।  

कर्नाटक का जोग फॉल्स              

कर्नाटक में स्थित जोग फॉल्स भारत के सबसे ऊंचा झरना है। शरावती नदी पर बना ये झरना चार धाराओं में निकलता है। इन्‍हें राजा, रानी, रॉकेट और रोअर के नाम से भी जाना जाता है। आप सर्दियों में यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांक‍ि, मानसून में जाने पर यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। जब पानी तेज गति से गिरता है तो आसपास का माहौल धुंध - धुंआ हो जाता है। ये कपल्‍स के ल‍िए परफेक्‍ट डेस्‍ट‍िनेशन है।

दूधसागर फॉल्स, गोवा      

गोवा और कर्नाटक की सीमा पर दूधसागर फॉल्स का नजारा देखने लायक होता है। ये अपने नाम की तरह ही दूध की तरह सफेद झरना है। यह झरना मांडवी नदी पर मौजूद है और चार स्तरों में गिरता है। ट्रेन से आते जाते समय लोग इस झरने को देखकर एक अलग अनुभूति का अहसास करते हैं। यहां ट्रैकिंग भी की जा सकती है। फोटोग्राफी के ल‍िए भी ये जगह अच्छी है। बारि‍श के समय इसकी सुंदरता बढ़ जाती है। 

Leave a comment