Israel-Iran War: 'ये हमले बस कुछ दिन दूर...' इजरायल ने ईरान के खिलाफ बनाया घातक प्लान

Israel-Iran War: 'ये हमले बस कुछ दिन दूर...' इजरायल ने ईरान के खिलाफ बनाया घातक प्लान

Israel Warns Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान का युद्ध आज अपने 30वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन अभी युद्ध खत्म होने कीं संभावना नहीं दिख रही है। एक तरफ अमेरिका ईरान को बातचीत के मंच पर लाने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ इजरायल हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

अब इजरायल ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह ईरान के उन ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी  करने वाला है, जिन्हें वह टॉप प्रायोरिटी वाले लक्ष्य मानता है। इजरायल का कहना है कि ये ठिकाने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों या हथियारों के प्रोडक्स, परमाणु कमांड और कंट्रोल सेंटर हो सकते हैं।

इजरायल का दो जगहों पर हमला

इजरायल ने कहा है कि ये हमले होने में कुछ दिन दूर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता ने नादव शोशानी बताया कि ठिकानों को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। हर ग्रुप के अंदर अलग-अलग कैटेगरी हैं – जरूरी, अहम और अतिरिक्त। दूसरे मोर्चा पर इजरायल ने साउथ लेबनान में एक एंबुलेंस बमबारी की, जिसमें एक पैरामेडिक और उसका मरीज मारा गया। इजरायल का दावा है कि हिज्बुल्लाह ऑपरेशन के लिए एंबुलेंस कर्मियों को ढाल की तरह इस्तेमाल करता है। वहीं, लेबनान ने बताया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक करीब 47लोग मारे जा चुके हैं।

ईरान का अमेरिका पर आरोप  

वहीं, अमेरिका भी ईरान में जमीनी हमले करने की चेतावनी दे रहा है। ईरान ने भी जवाब देने देरी न लगाते हुए कहा कि वह अमेरिका के जमीनी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कलीबाफ़ ने कहा कि एक तरफ अमेरिका बातचीत करने की कोशिश कर रहा है, जबकि वह गुपचुप तरीके से ईरान में सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है। बता दें कि अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर 28 फरवरी को हमला किया था। जिसके बाद से अब तक युद्ध जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला 6 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। हालांकि, इजरायल का ईरान पर हमला जारी है।

Leave a comment