Search KhabarFast

Press ESC to close

देश में LPG की कोई कमी नहीं, सरकार ने कहा– सप्लाई पूरी तरह सामान्य

देश में LPG की कोई कमी नहीं, सरकार ने कहा– सप्लाई पूरी तरह सामान्य

LPG Crisis: देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच सरकार ने साफ कर दिया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। रविवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि देशभर में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और कहीं भी कमी की कोई रिपोर्ट नहीं है। मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को 55 लाख से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए। इसके अलावा 64 हजार से अधिक 5 किलोग्राम के फ्री-ट्रेड सिलेंडरों की भी बिक्री हुई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी गैस एजेंसी या वितरक के पास स्टॉक खत्म होने (ड्राई-आउट) की स्थिति सामने नहीं आई है।

ऑनलाइन बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी- सरकार

सरकार ने यह भी बताया कि एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब करीब 94 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं, जिससे व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी और आसान बनी है। वहीं, डिलीवरी को बेहतर बनाने के लिए लागू किया गया डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम भी तेजी से प्रभावी हुआ है। फरवरी में जहां इसका उपयोग 53 प्रतिशत था, वहीं अब यह बढ़कर 84 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

सरकार ने दिलाया भरोसा

ईंधन आपूर्ति को लेकर भी सरकार ने भरोसा दिलाया है। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। पेट्रोल और डीजल की भी देश में कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन ही करें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी जाने से बचें। साथ ही, जहां संभव हो वहां वैकल्पिक ईंधन जैसे पीएनजी और इलेक्ट्रिक या इंडक्शन कुकटॉप का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

नीरज मित्तल ने की लोगों से अपील

इस बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सचिव नीरज मित्तल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अब तक करीब 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने स्वेच्छा से अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ दिया है। उन्होंने ऐसे लोगों का धन्यवाद करते हुए दूसरों से भी अपील की कि वे जरूरतमंदों के लिए एलपीजी उपलब्ध कराने में सहयोग करें। सरकार ने नागरिकों से ऊर्जा संरक्षण पर ध्यान देने और जिम्मेदारी से संसाधनों का उपयोग करने की भी अपील की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एयरटेल ने कस्टमर को दिया तगड़ा झटका, महंगे हो गए रिचार्ज; नए प्लान्स में लगेंगे ज्यादा पैसे

Airtel Recharge Plans: महंगाई के इस दौर में एयरटेल ने भी अपने कमस्टमर को तगड़ा झटका दिया है। देशी की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार एयरटेल ने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए हैं। बड़ी बात ये है कि इसकी जानकारी पहले से यूजर्स को नहीं दी गई थी लेकिन, जब रिचार्ज करने की कोशिश की गई तो पता चला है कि अब प्लान्स महंगे हो गए हैं।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें