Chaturmas 2024: चातुर्मास के चार महीनों में बन रहे ये शुभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Chaturmas 2024: चातुर्मास के चार महीनों में बन रहे ये शुभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Chaturmas 2024: इस साल के चातुर्मास का प्रारंभ 17 जुलाई 2024 से हो रहा है। इसी दिन देवशयनी एकादशी भी है। चातुर्मास का समापन 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी पर होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के अंतिम दिनों में चातुर्मास शुरू हो जाता है। जो कि सावन, भाद्रपद, अश्विन और कार्तिक महीने तक रहता है।

चातुर्मास के 4 महीनों में भगवान श्रीहरि विष्णु योग निद्रा में चले जाते है। इसलिए इस दौरान शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। धार्मिक दृष्टिकोण से चातुर्मास को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और इन 4 महीनों में सावन, दीपावली और नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार भी आते है। बता दें, इस बार चातुर्मास में सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, शुभ योग, और शुक्ल योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। जिससे 4 राशियों पर भगवान विष्णु की विषेश कृपा रहने वाली है। तो आइए जानते है, कि चातुर्मास के ये 4 महीने किन राशियों के लिए शुभ है और किनको लाभ होगा ।  

मेष राशि

चातुर्मास मेष राशि के जातकों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आया है। इस राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। आपको सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो जातक व्यापारिक क्षेत्र में है। उन्हें शुभ परिणाम मिल सकता हैं।

कर्क राशि

चातुर्मास में बन रहे खास योग से कर्क राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इस राशि के जातकों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। इस राशि के जातकों के लिए यह गोल्डन पीरियड है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। आपके आय में वृद्धि हो सकती है। आपके आय से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए चातुर्मास शुभ माना जा रहा है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपके करिसर में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में लाभ हो सकता है। निवेष करने के  लिए दिन अच्छा है। जो जातक प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए चातुर्मास उत्तम माना जा रहा है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। आपको सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। आपके जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती है। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आपको पिता का सहयोग मिल सकता है।

Leave a comment