Haryana Assembly Election 2024: पहली लिस्ट आते ही बढ़ी BJP में बगावत, इन 20 बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

Haryana Assembly Election 2024: पहली लिस्ट आते ही बढ़ी BJP में बगावत, इन 20 बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

BJP candidate resign in Haryana: बुधवार को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के मतदान के लिए BJP ने अपने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. जिसमें कई नेताओं की सीटों में उलट-फेर भी किए गए। जारी की गई लिस्ट में कई नए चेहरे भी सामने आए, वहीं नाराजगी के चलते कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 
 
उनमें से कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऊर्जा और जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा समेत कई नेताओं ने टिकट कटने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।
 
इन नेताओं ने दिया इस्तीफा 
  • दर्शन गिरि महाराज: हिसार से BJP का बड़ा चेहरा माने जाने वाले दर्शन गिरि महाराज ने भी पार्टी छोड़ दी है।
  • सीमा गैबीपुर: BJP के वरिष्ठ नेता सीमा गैबीपुर कई बार उकलाना सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन अब इन्होंने भी पार्टी  को अलविदा कह दिया है।
  • आदित्य चौटाला: HSAM बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके आदित्य चौटाला 2014 में भी चुनाव लड़ चुके हैं। डबवाली से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी है।
  • शमशेर गिल: उकलाना सीट से टिकट नहीं मिलने पर शमशेर गिल ने भी पार्टी  को अलविदा कह दिया है।
  • सुखविंदर मंडी: सुखविंदर मंडी मौजूदा समय में हरियाणा BJP किसान मोर्चा के राज्य अध्यक्ष थे। लेकिन अब पार्टी से इस्तीफा दे चुके है।
  • आशु शेरा: BJP महिला विंग पानीपत की जिला अध्यक्ष थीं। टिकट कटने पर रिजाइन किया है।
  • सावित्री जिंदल: हिसार से टिकट की उम्मीदवार थीं। अब निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया है। बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से एमपी हैं।
  • तरुण जैन: हिसार से आजाद लड़ने का ऐलान किया है। यहीं से टिकट मांग रहे थे
  • नवीन गोयल: गुरुग्राम से टिकट के लिए आवेदन किया था। अब पार्टी छोड़ दी है।
  • डॉ. सतीश खोला: रेवाड़ी से टिकट मांगा था। पार्टी ने टिकट नहीं दिया।
    बिशंबर वाल्मीकि: पूर्व मंत्री रहे हैं। अब BJP से रिजाइन कर दिया है।
  • पंडित जीएल शर्मा: बीजेपी के राज्य उपाध्यक्ष थे। इस्तीफा देकर दुष्यंत चौटाला के आवास पर देखे गए हैं। 8 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
  • प्रशांत सनी यादव: लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी में आए थे। रेवाड़ी से टिकट मांगा था। अब निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया है।
  • इंदु वैलेचा: बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और पूर्व काउंसलर संजीव वैलेचा की पत्नी हैं। टिकट नहीं मिलने पर पति के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।
  • बचन सिंह आर्य: पूर्व मंत्री रहे हैं। जिन्होंने बीजेपी छोड़ दी है।
  • रणजीत चौटाला: बिजली और जेल मंत्री थे। हिसार लोकसभा से इस बार बीजेपी के टिकट पर लड़े। हार के बाद रानियां से टिकट मांगा था। मौजूदा समय में वहीं से विधायक रहे हैं। अब पार्टी छोड़ निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया है।
  • लक्ष्मण नापा: रतिया से मौजूदा विधायक हैं। पार्टी ने यहां से सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दिया है। जिसके बाद इन्होंने इस्तीफा दिया है।
  • करण देव कंबोज: पूर्व मंत्री रहे हैं। मौजूदा समय में हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष हैं। इंद्री से टिकट मांग रहे थे। नहीं मिलने पर रिजाइन कर दिया है
  • विकास उर्फ बल्ले: मौजूदा समय में दादरी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे। अब पद से रिजाइन किया है। दादरी से टिकट मांग रहे थे।

आपको बता दें, 5 अक्टूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। और 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

Leave a comment