Search KhabarFast

Press ESC to close

युवती ने धर्म परिवर्तन से किया मना तो ब्लेड से किया लहूलुहान, गंगा में मिली मुख्य आरोपी की लाश

युवती ने धर्म परिवर्तन से किया मना तो ब्लेड से किया लहूलुहान, गंगा में मिली मुख्य आरोपी की लाश

Crime In Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बीते हफ्ते खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज में युवती के ऊपर ब्लेड से लहूलुहान कर दिया गया था। जानकारी सामने आई थी कि एक मुस्लिम युवक द्वारा युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। लेकिन युवती ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया था। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।  पुलिस युवती के ऊपर ब्लेड से हमला करने वाले मुख्य आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। अब सामने आई है कि सैफ की मौत हो गई है। गंगा नदी में अब्दुल उर्फ सैफ की लाश मिली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अब्दुल ने आत्महत्या की है। उसने पानी में कूद कर जीवन को खत्म कर लिया। अब परिवार वाले शव की शिनाख्त करेंगे, उसके बाद पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस ने अब तक अब्दुल के 14रिश्तेदार, दोस्त, पड़ोसी को हिरासत लिया है। जानकारी के अनुसार, शव फूल के पानी के ऊपर आया और उतराता हुआ मिला।

₹25,000 का इनाम घोषित हुआ था

गणेशगंज में मुस्लिम युवक द्वारा युवती पर ब्लेड से हमला कर के उसको घायल करने के मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। रामबाग, कुरैशनगर और आसपास के कई मोहल्लों में पुलिस द्वारा घर-घर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस को अंदेशा था कि आरोपी सैफ इन्हीं क्षेत्रों में कहीं छिपा हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज स्थानीय लोगों ने पीड़िता के घर के बाहर धरना देते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल अरेस्ट की मांग की थी। पुलिस द्वारा आरोपी पर ₹25,000का इनाम भी रखा गया था।

क्या है पूरा मामला

गणेशगंज मुहल्ले में धर्म परिवर्तन करने से इनकार करने पर एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू युवती को घर में घुसकर ब्लेड से बुरी तरह घायल कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस फोर्स तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवती की स्थिति सामान्य बताई गई थी। हालांकि, बेहतर इलाज और विस्तृत जांच के लिए उसे वाराणसी रेफर किया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को करीब एक वर्ष से जानते थे, दोनों के बीच पहले मित्रता थी।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पीछे नाबालिग से गैंगरेप, खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाया

Delhi Crime: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में स्थित एक पार्क क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। घटना के संबंध में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। लड़की के साथ तीन लड़कों ने दरिंदगी की।

DELHI NEWS: जेल के अंदर कैदी पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में मौत

Rohini Jail Murder: राजधानी दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेंट्रल जेल नंबर-10 में बंद एक विचाराधीन कैदी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया गंभीर रूप से घायल कैदी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रदीप उर्फ मोहिंदर के तौर पर हुई है प्रदीप आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में था और जेल की बैरक नंबर-203 में बंद था।

Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से कथित गैंगरेप मामले में पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में एक आरोपी आसिफ गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में स्थित एक पार्क में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बाल यौन संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी आसिफ घायल हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast