Search KhabarFast

Press ESC to close

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला...लैंडिंग से पहले एयर इंडिया की फ्लाइट पक्षी से टकराई, 164 यात्री बाल-बाल बचे

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला...लैंडिंग से पहले एयर इंडिया की फ्लाइट पक्षी से टकराई, 164 यात्री बाल-बाल बचे

Patna Airport Incident: बिहार की राजधानी पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया है। जानकारी के अनुसार, आज 24 अगस्त सोमवार सुबह दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1741 लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार होते-होते बच गया। बताया जा रहा है कि विमान पक्षी से टकरा गया था, लेकिन समय रहते पायलट ने स्थिति को संभाला और विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड कराया। हालांकि, इस दौरान विमान में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया था।

Also read: Bihar News: पेपर लीक केस में EOU का बड़ा एक्शन, गिरफ्त में BPSC AEDO परीक्षा धांधली का मास्टरमाइंड

बता दें, विमान में 164 यात्री और चालक दल सवार थे, जो सुरक्षित हैं। इस घटना के बारे में हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब 7:43-7:44 बजे हुआ। लेकिन किसी भी यात्री या चालक दल को कोई चोट नहीं आई, सभी लोग एकदम सुरक्षित हैं। हालांकि, जब इस घटना की सूचना मिली तो अधिकारियों ने इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल लागू कर दिया था। इसी के साथ सभी आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था भी कर दी गई थी। अधिकारियों ने आगे बताया है कि इस घटना की वजह से विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना से विमानों के संचालन में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर CM धामी ने जताई नाराजगी, जिलाधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश

Uttarakhand Ropeway Project: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए।

Uttrakhand News: 'सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक', उत्तराखंड की प्रगति पर बोले विकास सलाहकार सेतु आयोग दिनेश अग्रवाल

Uttrakhand News: अवस्थापना विकास सलाहकार सेतु आयोग दिनेश अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के वास्तविक एवं सतत विकास के लिए राज्य के प्रत्येक पर्वतीय गांव तक सुदृढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा अवसंरचना तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast