Search KhabarFast

Press ESC to close

दामाद के साथ भागने वाली महिला ने फिर किया कांड, अब जीजा के साथ हुई रफूचक्कर

दामाद के साथ भागने वाली महिला ने फिर किया कांड, अब जीजा के साथ हुई रफूचक्कर

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बार फिर रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। करीब साल भर पहले अपने होने वाले दामाद के साथ फरार होने वाली महिला ने फिर से कांड कर दिया है। फोन पर बात करते-करते दोनों में प्रेम संबंध बन गए थे। मामले ने उस वक्त सुर्खियां बटोरी थी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

अब जिस होने वाले दामाद के साथ महिला ने घर बसाया, अब उसको भी धोखा मिला है। इस बार महिला अपने जीजा के साथ रफूचक्कर हो गई है। वहीं, पीड़ित युवक थाने में गुहार लगा रहा है। उसका आरोप है कि 6 फरवरी को वह काम पर गया था, इसी दौरान गंगीरी क्षेत्र का एक व्यक्ति, जो महिला का बहनोई बताया जा रहा है, उसके घर पहुंचा और बहला-फुसलाकर महिला को ले गया।  

पुलिस ने क्या कहा

इस मामले में दादो थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने कहा कि घटना नेपाल बॉर्डर से सटे जिले में हुई है। इसलिए यहां से सीधे कार्रवाई करना आसान नहीं है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय से अपनी बेटी, बहन और बहनोई के संपर्क में थी। अब उसके दोबारा गायब होने की खबरों ने हड़कंप मचा दिया है। बता दें कि महिला के दो बच्चे हैं। एक बेटी की शादी होने वाली थी, जबकि एक बेटा भी है। उसके पहले पति ने भी करीब 15 दिन पहले दूसरी शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। 

दामाद के साथ फरार हुई थी 

बता दें कि पिछले साल महिला की बेटी  का रिश्ता दादो थाना क्षेत्र युवक से तय हो गया था। 16 अप्रैल 2025 को शादी होने वाली थी लेकिन शादी से 10 दिन पहले यानी 6 अप्रैल को महिला अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई थी। उस वक्त इस घटना ने सनसनी फैला दी थी। दरअसल, शादी के सिलसिले में दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। यह बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया था। बेटी की शादी तो नहीं हो सकी लेकिन महिला ने होने वाले दामाद के साथ घर बसा लिया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast