Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘अपना होश खो चुके हैं’ अनिल विज ने मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी पर कसा तंज

HARYANA NEWS: ‘अपना होश खो चुके हैं’ अनिल विज ने मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी पर कसा तंज

HARYANA NEWS: राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका समझौते पर मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा, ‘आपने भारत को बेच दिया है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मजाकिया अंदाज में तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी 95बार चुनाव हार कर अपना होश खो चुके हैं। भारत मोदी जी के हाथ में जितना सुरक्षित आज है, आज से पहले कभी नहीं था। राहुल गांधी को अपने परिवार का इतिहास जानना चाहिए।

अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि नेहरू जी ने 40 हजार स्क्वायर किलोमीटर जगह चीन को बेच दी थी। इंदिरा गांधी ने 90,000 पी ओ डब्लू जो हमारे पास थे पाकिस्तान को मुफ्त में दे दिए। अगर चाहते तो सौदा कर सकते थे। पाक मांग सकते थे और बांग्लादेश को लिब्रेट कराया था। आज चिकन नेक का इतना महत्व है चाहते तो बांग्लादेश के ऊपर वाली जमीन मांग सकते थे। लेकिन इन्होंने तो गलतियों पर गलतियां की और अब उन गलतियों का ठीकरा ये लोग हम पर फोड़ रहे हैं।

AIMIM नेता पर अनिल विज ने किया पलटवार

AIMIM नेता शोएब जमाई ने कहा कि वंदे मातरम ना राष्ट्रगान है और ना ही संविधान का हिस्सा है लोग अपनी मर्जी से गाते हैं और आरएसएस एक प्रोपोगेंडा बनाकर इसको हम पर थोप रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि देश की अगर कोई भी बात करें तो ओवैसी साहब जरुर बोलते हैं। यह गीत जब हमारे क्रांतिकारियों ने गाए हमारे देश भक्तों ने गाए हमारे बलिदानियों ने गाए क्या तब ठीक नहीं था और आज यह गलत हो गया?

हड़ताल पर बोले अनिल विज

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा आह्वान के बाद आज भारत में राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। कई किसान संगठनों ने भी इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया है। यह हड़ताल नए श्रम कानूनों का विरोध करने और प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चिंता व्यक्त करने के लिए आयोजित की गई है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि प्रजातंत्र देश में सबको शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहने का हक है और देश में सभी प्रकार सब कुछ ठीक चल रहा है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर लगाया। उन्होंने कहा कि मेटा कंपनी की सरकारी जांच को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भारत के नागरिकों से खुद को बचाने के लिए कानून बना रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं और आरोप लगाया कि कागजी रिसाव और ई20 ईंधन जैसे मुद्दों पर उनके "पूर्व समर्थक" भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

Political News: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर CBI का एक्शन, शिकायतकर्ता से होगी पूछताछ

Rahul Gandhi Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाने वाले भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने विग्नेश शिशिर को सोमवार को पेश होने का नोटिस जारी किया है। यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें अब जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UP News: मायावती ने अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर उठाए सवाल, सपा को बताया ‘गिरगिट’

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखा हमला किया। उन्होंने SP प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पार्टी के PDA फ़ॉर्मूले की नई व्याख्या करने के बाद, चुनावी फ़ायदे के लिए अपना राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने आरोप लगाया कि SP ब्राह्मण समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसने देखा है कि ऊंची जाति के वोटर, खासकर ब्राह्मण, BSP की ओर बढ़ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast