Search KhabarFast

Press ESC to close

Rahul Gandhi: राहुल के खिलाफ प्रस्ताव नहीं लाएगी सरकार, भाषण के विवादित हिस्से को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग

Rahul Gandhi:  राहुल के खिलाफ प्रस्ताव नहीं लाएगी सरकार,  भाषण के विवादित हिस्से को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग

Ruckus In Parliament Budget Session: पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब पर छिड़े घमासान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में रार मची हुई है। 11 फरवरी को एक बार फिर राहुल गांधी ने संसद में अपनी बात रखी लेकिन, इस बार उन्होंने लद्दाख के मुद्दे को नहीं छेड़ा बल्कि, वह अमेरिका से हुई ट्रेड डील को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।     

इसी बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रस्ताव पेश करने का दावा किया था। हालांकि, अब केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा। भाजपा सासंद संजय जायसवाल ने राहुल के भाषण से विवादित हिस्से को हटाने की मांग की है।  

क्या बोले निशिकांत दुबे               

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है लेकिन, राहुल गांधी को संसद की सदस्यता रद्द करने के लिए जरूरी मोशन पेश किया गया है। निशिकांत दुबे ने यहां तक कहा था कि राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर रोक लगनी चाहिए। वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सदन में पैदा हुए गतिरोध की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी है। 

अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर प्रदर्शन               

वहीं, विपक्षी सांसद ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर गुरुवार यानी 11 फरवरी को लोकसभा में हंगामा किया। जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई और लोकसभा की कार्यवाही सात मिनट के भीतर स्थगित कर दी गई। बता दें कि बैठक आरंभ होने पर पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इसी दौरान विपक्षी सांसद अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर नारेबाजी करने लगे और आसन तक पहुंच गए। जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने की कवायद, सहारनपुर में अखिलेश का मंथन; पार्टी के सांसद रहे मौजूद

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा अभी दूर है लेकिन तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी को धार देना शुरू कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार यानी 2 सितंबर को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के महासचिव चौधरी रुद्र सेन और उनके भाई इंद्रसेन के घर पहुंचे।

Political News: नासिक में छात्रों से मिले राहुल गांधी, शिक्षा को लेकर कही बड़ी बात

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिनमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं।

Political News: 'निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं'... निशु के समर्थन में अमित शाह से राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Political News: लोकसभा में विपक्ष की नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कार्यकर्ता निशु आज़ाद का समर्थन किया। निशु आज़ाद ने केंद्र सरकार पर उनके पिता पर कथित हमले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में गांधी ने आज़ाद की अपील का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपी का जुर्म कबूल करते हुए वायरल वीडियो के बावजूद, दिल्ली पुलिस डेढ़ महीने से अधिक समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast