
Kanpur Lambhorgini Accident: कानपुर के लैंबॉर्गिनी हादसे में गिरफ्तार आरोपी को शिवम मिश्रा को जमानत मिल गई है। उसे गुरुवार यानी 12 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही शिवम को जमानत मिल गई। इससे पहले शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने में 4 दिन लग गए थे।
बता दें कि शिवम मिश्रा कानपुर के मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे हैं। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी से ऑटो और बुलेट को टक्कर मारी थी। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा था।
कोर्ट में किया गया पेश
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने शिवम मिश्रा न्यायालय में पेश किया। जहां वह बीमार नजर आ रहा था। उसके हाथ में वीगो लगी दिखी। वहीं, पुलिस वाले और उसके रिश्तेदार उसे सहारा देते नजर आए। शिवम के साथ दिल्ली के एक फैमिली डॉक्टर भी दिखे। इसके कुछ देर बात ही कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। वकील का कहना हा कि उसे 20 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई है।
गिरफ्तार करने में जुटी थी पुलिस
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी की वह कानपुर में ही मौजूद है। इसके बाद लगातार छापेमारी की गई और हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे जमानत मिल गई।
क्या है मामला
गौरतलब है कि रविवार को दोपहर ग्वालटोली क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड पर लैंबॉर्गिनी कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई थी। अनियंत्रित होने के बाद पहले ऑटो से टकराई और फिर पुटपाथ पर चढ गई। हादसे में वाहन सवार समेत कई लोग घायल हो गए थे। हालांकि, घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी और स्थानीय लोगों ने कार घेर लिया।
Leave a comment