Search KhabarFast

Press ESC to close

फिर मंडराया कोविड का खतरा! इस राज्य में 2 की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

फिर मंडराया कोविड का खतरा! इस राज्य में 2 की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Corona Causes Death:देश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। इस बार कोरोना की वजह से आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा में दो लोगों की मौत हो गई है। कुल मिलाकर 8 मामले सामने आए थे। नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि कडप्पा के राजमपेट इलाके में 52 साल के एक व्यक्ति को बुखार और खांसी की शिकायत हुई। जांच के दौरान वह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कोरोना के कारण गई जान

वहीं, दूसरा मामला कडप्प के 43 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत खराब होने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 2 की जान जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया। विभाग ने प्रभावित इलाकों में 40 लोगों के टेस्ट कराए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकी बाकी सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।  

Also read: Kal Ka Mausam: देशभर में मानसून एक्टिव, 11 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सरकार ने उठाए कदम

आंध्र प्रदेश की जिला प्रभारी मंत्री सविता ने अधिकारियों को संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का आदेश दिए हैं। मंत्री ने कोविड-19 के गाइडलाइंस को लागू करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाने वाले लोगों की पहचान करने, उन्हें आइसोलेशन में रखने का भी आदेश दिया है। वहीं, अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वह पर्याप्त बिस्तरों और चिकित्सा सहायता के साथ आइसोलेशन सुविधाएं तैयार रखें।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दोस्ती हो तो ऐसी,30 साल बाद पूरा किया अपना वादा; गूगल मैप के सहारे दोस्त को लौटाया कर्ज

Inspiring Real Life Story:अभी के दौर में दोस्ती की मिसाल शायद खोजने पर ही मिले लेकिन, तेलंगाना से जो खबर आई है। उसने एक बार फिर बताया है कि दोस्ती हो जीवनभर के लिए हो। तेलंगाना के जगतियाल में दोस्ती की अनोखी मिसाल का मामला सामने आया है।

जेल जाने पर पीएम और सीएम को हटाने के बजाए किए जाएंगे निलंबित? संसदीय समिति ने की सिफारिश

Parliamentry Committee Proposal:विपक्षी दलों की चिंताओं के बीच संसद की संसदीय समिति ने एक सिफारिश की है। सिफारिश के तहत अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री किसी अपराध के आरोप में 30 दिन जेल में रहते हैं, तो उन्हें पद से हटाने की जगह निलंबित करना चाहिए।

Kal Ka Mausam 13 July 2026: हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 13 July 2026: देशभर में मानसून सक्रिय बना हुआ है और 13 जुलाई को भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast