Search KhabarFast

Press ESC to close

टी20 विश्व कप विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट पर होगी धनवर्षा

टी20 विश्व कप विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट पर होगी धनवर्षा

ICC Prize Money:टी20 विश्व के चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों का नाम तय हो गया है। ग्रुप ए से भारत और साउथ अफ्रीका ने क्वालिफाई किया है। वहीं, ग्रुप बी से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत और इंग्लैंड का मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है।

फाइनल मैच में ही विजेता टीम का निर्णय हो जाएगा। इसी बीच आपको ये भी जानना चाहिए कि चैंपियन टीम को प्राइज मनी के तौर पर कितना पैसा मिलेगा। वहीं, चारों सेमीफाइनलिस्ट और उपविजेता पर भी पैसों की बारिश की जाएगी।

विजेता टीम को मिलेगा इतना पैसा

टी20 विश्व कप विजेता टीम के प्राइस मनी को आईसीसी ने बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार विजेता टीम को 27 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। दरअसल, इस बार आईसीसी ने कुल मिलाकर सभी टीमों के लिए 120.37 करोड़ रुपए का बजट रखा है। अगर टी20 विश्व कप के पिछले एडिशन की बात की जाए, तो रोहित शर्मा की अगुवाई में जीती भारतीय टीम को 20.4 करोड़ रुपए दिए गए थे।

उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट को कितनी रकम

वहीं, उपविजेता टीम को 14.65 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। सेमीफाइनल की चारों टीम तय हो गई है। जो भी टीम सेमीफाइनल से आगे नहीं पहुंच पाएगी उसे 7.24 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा नंबर 5 से 12 वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 3.48 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। आपको बता दें कि ये संभावित रकम है। दरअसल, आईसीसी जो प्राइज मनी का ऐलान करता है, वो डॉलर में काम करता है, जिसकी कीमत हर दिन घटती बढ़ती रहती है। ऐसे में जो रमक बताई गई है, उसमें थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Para Games 2026: शीतल देवी-तोमन कुमार ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, भारत का बढ़ाया मान

Asian Para Games 2026: भारतीय पैरा तीरंदाज़ शीतल देवी और टोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के टियोडोरा ऑडी अयूडिया फेरेली और केन स्वगुमिलांग को 151-148 से हराकर इस एडिशन में भारत के लिए तीरंदाजी का पहला गोल्ड मेडल पक्का किया।

भारतीय पैरा तैराक पर महिला से छेड़खानी का आरोप, जापान पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा वापस

Asian Para Games: भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में होटल के महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें भारत वापिस भेज दिया गया है। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद जापान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के सीरीज के पहले T-20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से मैच को जीता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के सीरीज के पहले T-20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से मैच को जीत लिया है। बता दें की यह मुकाबला हेगले ओवल में आयोजित किया गया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast